घरेलू कंपनी ZOOOK ने लॉन्च किया 120W का टॉवर स्पीकर, हेवी बास के लिए हैं आठ इंच के दो वूफर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 09 Jan 2023 12:36 PM IST
सार

ZOOOK Twin Barrel एक डुअल टॉवर स्पीकर है जिसके साथ 120W का आउटपुट है। ZOOOK Twin Barrel को खासतौर पर हाउस पार्टी के लिए डिजाइन किया गया है। ZOOOK Twin Barrel को आप टीवी से भी कनेक्ट कर सकते हैं।

विज्ञापन
ZOOOK Twin Barrel 120W dual tower speaker launched in India
ZOOOK Twin Barrel - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    ZOOOK ने भारतीय बाजार में अपने नए पार्टी स्पीकर ZOOOK Twin Barrel को लॉन्च किया है। ZOOOK Twin Barrel एक टॉवर स्पीकर है जिसका लुक भी शानदार है। ZOOOK Twin Barrel एक डुअल टॉवर स्पीकर है जिसके साथ 120W का आउटपुट है। ZOOOK Twin Barrel को खासतौर पर हाउस पार्टी के लिए डिजाइन किया गया है। ZOOOK Twin Barrel को आप टीवी से भी कनेक्ट कर सकते हैं।

    ZOOOK Twin Barrel के साथ 8 इंच के 2 वूफर हैं जिन्हें लेकर एक्स्ट्रा बास का दावा किया गया है। इसमें 4 इंच के 2 स्पीकर और 2 इंच के 2 ट्वीटर हैं। ZOOOK Twin Barrel की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है।

    विज्ञापन

    कनेक्टिविटी के लिए जूक के इस स्पीकर में ब्लूटूथ 5.0 है। इसके अलावा इसमें यूएसबी, AUX का भी सपोर्ट है। इस स्पीकर में एफएम रेडियो भी दिया गया है। स्पीकर की फ्रीक्वेंसी रेंज 20Hz-20 KHz है। इसके साथ रिमोट भी मिलता है जिससे आप इस स्पीकर को कनेक्ट कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    स्पीकर के साथ एलईडी लाइट भी दी गई है। वॉल्यूम कंट्रोल के लिए इसमें स्टाइलिश बटन दिए गए हैं। ZOOOK Twin Tower Barrel के साथ कैरोअके माइक का भी सपोर्ट है और साथ में आपको वायरलेस माइक भी मिलता है। आप माइक को वायरलेस और वायर दोनों तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें