WhatsApp में आ रहा एक और कमाल का फीचर, गायब होने वाले मैसेज भी पढ़ सकेंगे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 09 Jan 2023 11:24 AM IST
सार

अब डिसअपेयरिंग मैसेज को लेकर कंपनी यूजर्स को थोड़ा कंट्रोल देना चाहती है। नए अपडेट के बाद डिसअपेयरिंग वाले मैसेज को किसी भी वक्त देखा जा सकेगा। डिसअपेयरिंग मैसेज के लिए WhatsApp बुकमार्क आइकन भी ला रहा है।

विज्ञापन
WhatsApp users be able to save disappearing messages soon
WhatsApp - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    मेटा के स्वामित्व वाले मल्टीमीडिया मैसेज एप WhatsApp एक और नए फीचर पर काम कर रहा है। WhatsApp के इस नए और अपकमिंग फीचर का नाम ‘kept message’ रखा गया है। WaBetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक डिसअपेयरिंग मैसेज को भी टेंपररी तौर पर सेव किया जा सकेगा। आपको याद दिला दें कि व्हाट्सएप ने अगस्त 2021 में डिसअपेयरिंग मैसेज फीचर को लॉन्च किया था। डिसअपेयरिंग मैसेज एक तय समय के बाद अपने आप डिलीट हो जाते हैं।

    अब डिसअपेयरिंग मैसेज को लेकर कंपनी यूजर्स को थोड़ा कंट्रोल देना चाहती है। नए अपडेट के बाद डिसअपेयरिंग वाले मैसेज को किसी भी वक्त देखा जा सकेगा। डिसअपेयरिंग मैसेज के लिए WhatsApp बुकमार्क आइकन भी ला रहा है। इस आइकन के जरिए ही भेजने वाले को पता चलेगा कि उसके डिसअपेयरिंग मैसेज को भी सेव किया गया है।

    विज्ञापन

    बिना बैकअप लिए भी WhatsApp मैसेज को कर सकेंगे ट्रांसफर

    व्हाट्सएप एक और नए फीचर पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद चैट ट्रांसफर करना बहुत ही आसान हो जाएगा। फिलहाल व्हाट्सएप चैट दूसरे फोन में तभी ट्रांसफर होगा पहले से चैट का बैकअप लिया गया हो, लेकिन आने वाले समय में ऐसा नहीं होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    व्हाट्सएप इसके लिए एक क्यूआर कोड पेश करने वाला है। इस क्यूआर कोड की मदद से एंड्रॉयड से एंड्रॉयड फोन में व्हाट्सएप डाटा को ट्रांसफर किया जाएगा। यह फीचर आईफोन में पहले से ही है। व्हाट्सएप चैट बैकअप के लिए गूगल ड्राइव और एपल आईक्लाउड की सुविधा मिलती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें