Weekly Tech Wrap: साल के सबसे बड़े टेक इवेंट से लेकर नए गैजेट्स की लॉन्चिंग तक, जानें इस हफ्ते के टेक अपडेट्स

टेक जगत में इस हफ्ते कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो (CES) 2023 का बोलबाला रहा। पांच से आठ जनवरी तक चलने वाले इस मेगा इवेंट का आज आखिरी दिन है। इवेंट का आयोजन संयुक्त राज्य अमेरिका के लास वेगास में हुआ और इसमें एक से बढ़कर एक प्रोडक्ट देखने मिल रहे हैं। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो में कई स्मार्ट और इनोवेटिव प्रोडक्ट को पेश किया जा रहा है। टेक जगत की बड़ी-बड़ी कंपनियों ने इवेंट में अपनी क्रिएटिव और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस प्रोडक्ट को शोकेस किया। केंद्रीय मंत्री की फटकार के बाद व्हाट्सएप को माफी मांगनी पड़ी। व्हाट्सएप ने कहा कि वह गैर इरादतन हुई गलती के लिए माफी मांगता है और इसे भविष्य में ध्यान रखेगा। इस हफ्ते की लॉन्चिंग की बात करें तो भारत में Tecno ने अपना सबसे महंगा फोन लॉन्च किया। वहीं रेडमी ने नोट 12 सीरीज को भारत में लॉन्च किया। हफ्तेभर की ऐसी ही टेक अपडेट्स जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको प्रमुख टेक अपडेट्स के साथ-साथ हफ्तेभर की प्रमुख गैजेट्स लॉन्चिंग की जानकारी भी देंगे। चलिए जानते हैं।

CES 2023
साल 2023 का सबसे बड़ा टेक इवेंट कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2023 लास वेगास में हुआ है। आठ जनवरी तक चलने वाले इस इवेंट में कई स्मार्ट और इनोवेटिव प्रोडक्ट को पेश किया गया। टेक जगत की बड़ी-बड़ी कंपनियों ने इवेंट में अपनी क्रिएटिव और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस प्रोडक्ट को शोकेस किया है। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में एक से बढ़कर एक टेक प्रोडक्ट देखने मिले, जिनमें सैमसंग का एआई ओवन, खर्राटों को रोकने वाला स्मार्ट पिलो, एलजी का आर्टकूल गैलरी एयर कंडीशनर, विथिंग्स यू-स्कैन, BMW की फ्यूचरिस्टिक रंग बदलने वाली कार और सेवो ब्रो व्हीलचेयर शामिल हैं।
CES 2023 की सभी खबरें यहां पढ़ें
- लॉन्च हुए बेस्ट प्रोडक्ट की पहली झलक
- हाथ से चार्ज होता है यह बैंड
- दुनिया के सबसे बड़े टेक मेले में नायाब तकनीक का प्रदर्शन
- रोबोटिक डॉग और Talking Pets हुए पेश
- Lenovo ने पेश किया ThinkPhone

एपल पर फिर लगा करोड़ों रुपये का जुर्माना
अमेरिकी स्मार्टफोन कंपनी एपल पर एक बार फिर करोड़ों रुपये का जुर्माना लगाया गया। एपल पर अपने एप स्टोर का गलत तरीके से इस्तेमाल करने को लेकर फ्रांस की यूजर प्राइवेसी संस्था CNIL ने 8 मिलियन यूरो यानी करीब 70 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया। CNIL (सीएनआईएल ) का कहना है कि एपल ने अपने एप स्टोर से यूजर को पर्सनलाइज्ड एडवर्टाइजमेंट के जरिए टारगेट किया है।