जल्द ही 700 रुपये तक महंगे हो सकते हैं स्मार्टफोन, 15-20 दिनों में बढ़ जाएंगी कीमतें

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 17 Feb 2020 03:14 PM IST
Smartphone price hike in India soon as stocks run out amid Corona virus worries in China
SMARTPHONE CORONA IMPACT - फोटो : amar ujala

    यदि आप भी स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जितना जल्दी हो सके स्मार्टफोन खरीद लें। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि स्मार्टफोन की कीमतें जल्द बढ़ने वाली हैं। अब आप पूछेंगे कि आखिर फोन की कीमतें अचानक से क्यों बढ़ने लगीं तो आपको बता दें कि इसके पीछे कोरोना वायरस का हाथ है। आइए जानते हैं विस्तार से....

    कोरोनावायरस पीड़ित
    कोरोनावायरस पीड़ित - फोटो : Twitter

    दरअसल चीन में फैले कोरोना वायरस के कारण भारत में चीन से कच्चे माल की सप्लाई नहीं हो पा रही है, क्योंकि तमाम कंपनियों के फोन भारत में ही एसेंबल होते हैं लेकिन मोबाइल के पार्ट्स चीन से सप्लाई होते हैं, लेकिन कोरोना वायरस के कारण चीन से मोबाइल पार्ट्स की सप्लाई नहीं हो रही है।

    redmi note 8
    redmi note 8 - फोटो : amazon

    लिहाजा वीवो, सैमसंग, ओप्पो, शाओमी, रियलमी जैसी तमाम कंपनियों के फोन जल्द ही महंगे हो सकते हैं। आपको बताते चलें कि कुछ दिन पहले ही शाओमी ने रेडमी नोट 8 की कीमत में 500 रुपये की बढ़ोत्तरी की है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें