ZOOOK ने लॉन्च किया 65 वॉट का 4.1 ब्लूटूथ स्पीकर, जानें कीमत और सभी फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 18 Jan 2023 03:35 PM IST
सार

ZOOOK Explode 104 के साथ कंपनी ने मूवी थिएटर ऑडियो क्वॉलिटी का दावा किया है। इसके साथ पावरफुल सबवूफर भी है। इसके अलावा इसमें इनबिल्ट इक्विलाइजर, एनालॉग बास कंट्रोल, डीप बास है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0, Aux और USB पोर्ट है।

विज्ञापन
ZOOOK launched Explode 104 Bluetooth 4.1 multi media speaker in India
ZOOOK Explode 104 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    फ्रेंच ब्रांड ZOOOK ने भारतीय बाजार में अपने नए ब्लूटूथ होम थिएटर को ZOOOK Explode 104 को लॉन्च कर दिया है। यह एक स्टाइलिश ब्लूटूथ स्पीकर है जिसका आउटपुट 65 वॉट है। यह एक 4.1 ब्लूटूथ मल्टीमीडिया स्पीकर है। ZOOOK Explode 104 की कीमत 4,999 रुपये रखी गई है।

    ZOOOK Explode 104 के साथ कंपनी ने मूवी थिएटर ऑडियो क्वॉलिटी का दावा किया है। इसके साथ पावरफुल सबवूफर भी है। इसके अलावा इसमें इनबिल्ट इक्विलाइजर, एनालॉग बास कंट्रोल, डीप बास है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0, Aux और USB पोर्ट है।

    विज्ञापन

    ZOOOK Explode 104 एक रिमोट के साथ आता है जिससे इसे कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें डिजिटल वॉल्यूम कंट्रोल भी है। बेहतर एक्सपेरियंस के लिए इसमें LED डिस्प्ले भी दी गई है। ZOOOK explode 104 की बक्री रिटेल और ऑनलाइन स्टोर से शुरू हो गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि पिछले सप्ताह ही कंपनी ने भारतीय बाजार में अपने नए पार्टी स्पीकर ZOOOK Twin Barrel लॉन्च किया है। ZOOOK Twin Barrel एक टॉवर स्पीकर है जिसका लुक भी शानदार है। ZOOOK Twin Barrel एक डुअल टॉवर स्पीकर है जिसके साथ 120W का आउटपुट है। ZOOOK Twin Barrel को खासतौर पर हाउस पार्टी के लिए डिजाइन किया गया है।

    ZOOOK Twin Barrel को आप टीवी से भी कनेक्ट कर सकते हैं। ZOOOK Twin Barrel के साथ 8 इंच के 2 वूफर हैं जिन्हें लेकर एक्स्ट्रा बास का दावा किया गया है। इसमें 4 इंच के 2 स्पीकर और 2 इंच के 2 ट्वीटर हैं। ZOOOK Twin Barrel की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें