Amazon Sale: मात्र 1,399 रुपये में OnePlus 5G स्मार्टफोन खरीदने का मौका! ऐसे मिलेगा ऑफर और डिस्काउंट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 18 Jan 2023 02:04 PM IST
विज्ञापन
OnePlus Nord CE 2 Lite 5G can Buy Only Rs 1399 with Exchange Offer Amazon Great Republic Day Sale 2023
OnePlus Nord CE 2 Lite 5G - फोटो : amarujala

    अमेजन इंडिया पर रिपब्लिक डे सेल Amazon Great Republic Day sale 2023 की शुरुआत हो गई है। 20 जनवरी तक चलने वाली अमेजन इस सेल में स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर शानदार ऑफर्स देखने मिल रहे हैं। अमेजन की इस सेल में 19,999 रुपये वाले OnePlus Nord CE 2 Lite 5G फोन को मात्र 1,399 रुपये में खरीदा जा सकता है। साइट पर फोन को 5 फीसदी डिस्काउंट के साथ 18,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। यदि आप 5G में अपग्रेड करने के बारे में सोच रहे हैं और किसी अच्छे 5G फोन को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए यह अच्छा मौका है। अमेजन सेल में बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर के साथ OnePlus Nord CE 2 Lite 5G को बेहद सस्ते दाम में अपना बना सकते हैं। चलिए जानते है वनप्लस के इस फोन के ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    OnePlus Nord CE 2 Lite 5G
    OnePlus Nord CE 2 Lite 5G - फोटो : OnePlus

    OnePlus Nord CE 2 Lite 5G पर ऑफर्स

    अमेजन ग्रेड रिपब्लिक डे सेल 2023 में OnePlus Nord CE 2 Lite 5G को 5 फीसदी छूट के साथ 18,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस कीमत पर 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज वेरियंट मिलता है। फोन की खरीद पर 908 रुपये प्रति माह की आसान ईएमआई और कई बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं OnePlus Nord CE 2 Lite 5G की खरीद पर कंपनी 17,600 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। यानी आप पुराने फोन के बदले 17,600 रुपये तक की और बचत कर सकते हैं। सभी ऑफर्स और एक्सचेंज के साथ आप वनप्लस के इस 5जी फोन को 1,399 रुपये तक की कीमत पर खरीदा जा सकता है। ध्यान रखें कि पुराने फोन की कीमत फोन की कंपनी और मॉडल की कंडीशन पर निर्भर करती है।

    OnePlus Nord CE 2 Lite 5G
    OnePlus Nord CE 2 Lite 5G - फोटो : OnePlus

    OnePlus Nord CE 2 Lite 5G के फीचर्स और कैमरा

    वनप्लस की ओर से आने वाला OnePlus Nord CE 2 Lite 5G कंपनी का सबसे कम कीमत वाला फोन है। यह फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है। फोन में 6.59 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर मिलता है। OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें