OnePlus 11R: लॉन्च से पहले फ्लैगशिप फोन की डिजाइन और स्पेसिफिकेशन आई सामने, मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 18 Jan 2023 03:00 PM IST
सार

OnePlus 11R को OnePlus 10R के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर पेश किया जाएगा। इस फोन को 150W की चार्जिंग के साथ अप्रैल 2022 को लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
OnePlus 11R launch soon in india Design Specifications Leaked know Price Details
OnePlus 11R - फोटो : OnePlus

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस अपने नए फ्लैगशिप फोन OnePlus 11 5G को 7 फरवरी को भारत में लॉन्च करने वाला है। अब वनप्लस 11 सीरीज के एक और स्मार्टफोन OnePlus 11R की लॉन्चिंग की खबरें भी आ रही हैं। इस फोन को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है, जो भारत में इसके आगामी लॉन्च के बारे में अफवाहों की पुष्टि करता है। लिस्टिंग से स्मार्टफोन की फास्ट चार्जिंग क्षमता का भी पता चला है। कहा जा रहा है कि इस फोन को 100W फास्ट चार्जिंग से लैस किया जाएगा। लीक्स के अनुसार, फोन को स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी पैक की जा सकती है। चलिए जानते हैं फोन की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    OnePlus 11R की संभावित कीमत

    वनप्लस 11 आर को OnePlus 10R के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर पेश किया जाएगा। इस फोन को 150W की चार्जिंग के साथ अप्रैल 2022 को लॉन्च किया गया था। यह फोन भारत में दो एडिशन में पेश किया गया था जिनमें एक Endurance एडिशन 150W Super VOOC फास्ट चार्जिंग के साथ आता है, जबकि दूसरा 80W Super VOOC फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। OnePlus 10R की भारत में शुरुआती कीमत 38,999 रुपये है। दावा किया जा रहा है कि नए OnePlus 11R को भी इसी कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। यानी OnePlus 11R की भारत में शुरुआती कीमत 40 हजार से कम हो सकती है।

    विज्ञापन

    OnePlus 11R के संभावित स्पेसिफिकेशन

    वनप्लस के नए फ्लैगशिप फोन की OnePlus 11R के कई और लीक्स सामने आए हैं। लीक्स के अनुसार, फोन के साथ IR ब्लास्टर और अलर्ट स्लाइडर दिया जा सकता है। वहीं फोन में 120Hz वाला फुल एचडी प्लस 1.5k कर्व्ड एमोलेड PWM डिस्प्ले पैनल मिल सकता है। फोन को स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 प्रोसेसर और LPDDR5 रैम से लैस किया जाएगा। फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा मिल सकता है, जो कि ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ आएगा। फोन के साथ 5000 एमएएच की बैटरी और 100 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिल सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें