Zoook ने लॉन्च किया अपना पहला होम सिक्योरिटी कैमरा, कीमत सिर्फ 2,599 रुपये

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 23 Jan 2020 08:36 PM IST
ZOOOK debuts into security and surveillance market launches Eagle Cam 100 for home security
ZOOOK Eagle Cam 100 - फोटो : amar ujala

    फ्रांस की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी ने भारत में अपना पहला होम सिक्योरिटी कैमरा Eagle Cam 100 लॉन्च कर दिया है। जूक के इस कैमरे में 360 डिग्री पैन और 90 डिग्री टिल्ट दिया गया है। ऐसे में आपको पूरी तरह से कवरेज मिलेगी। जूक ईगल कैम 100 एक फुल एचडी सीसीटीवी कैमरा है जिसमें 2 मेगापिक्सल लेंस दिया गया है।

    इस कैमरे में 128 जीबी तक की एसडी कार्ड स्टोरेज का सपोर्ट है। कैमरे में वाई-फाई और लैन की भी सुविधा है। इसके अलावा इसमें अमेजन एलेक्सा का सपोर्ट है। कैमरे को स्मार्टफोन से कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा इसे बोलकर भी कंट्रोल किया जा सकता है।

    कैमरे में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी सपोर्ट है। ऐसे में कैमरा मोशन को डिटेक्ट करके फोन पर अलर्ट भेजता है। इसमें अलार्म भी। कंम्यूनिकेशन के लिए जूक ईगल कैम 100 में इन-बिल्ट माइक्रोफोन दिया गया है। इसमें 4एक्स जूम भी है। इसके अलावा रात की रिकॉर्डिंग के लिए इसमें नाइट विजन भी है। जूक ईगल कैम 100 की कीमत 2,599 रुपये है।

    बता दें कि जूक ने हाल ही में अपना नया पार्टी स्पीकर रॉकर ठंडर स्टोन लॉन्च किया है। जूक के इस स्पीकर में 24 वॉट का स्पीकर है। इस स्पीकर में ब्लूटूथ का सपोर्ट दिया है, हालांकि कंपनी ने वर्जन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इसके अलावा जूक के इस स्पीकर में TWS टेक्नोलॉजी दी गई है यानी आप दो स्पीकर को एक साथ कनेक्ट कर सकेंगे।

    इस स्पीकर में कैरोके माइक भी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ के अलावा USB और AUX केबल का भी सपोर्ट है। साथ ही इसमें एफएम रिसीवर भी दिया गया है। स्पीकर का वजन 800 ग्राम है। इसमें आपको वॉल्यूम के लिए मैनुअल बटन दिए गए हैं। स्पीकर में चार लिथियम बैटरी दी गई है जिसे चार्ज किया जा सकेगा, हालांकि जूक ने बैटरी बैकअप को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

    और पढ़ें...