जोमैटो ने स्ट्रीमिंग सर्विस की लॉन्च, नेटफ्लिक्स-अमेजन प्राइम से होगी टक्कर

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 14 Sep 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
Zomato launches video streaming service to take on Netflix and Amazon Prime
जोमैटो - फोटो : PTI

    खाना डिलीवरी करने वाले कंपनी जोमैटो ने नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम को कड़ी टक्कर देने के लिए वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस की घोषणा की है। जोमैटो अगले तीन महीने में 18 ओरिजिनल शो लॉन्च करेगा। वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा की शुरुआत 16 सितंबर से हो जाएगी। वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए जोमैटो एप में Videos सेक्शन मिलेगा।

    जोमैटो एप के वीडियो सेक्शन में खाना से संबंधित वीडियो दिखाए जाएंगे, हालांकि इसमें कॉमेडी, रियलिटी, मनोरंजन और इंटरव्यू भी मिलेंगे। वीडियो की अवधि 3 मिनट से 15 मिनट के बीच होगी। ग्राहकों को दो हजार से अधिक वीडियो देखने को मिलेंगे जिसमें एक्सक्लूसिव वीडियो भी शामिल हैं। खास बात यह है कि इस वीडियो को दुनियाभर के किसी भी देश में देख जा सकता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें