जोमैटो ने स्ट्रीमिंग सर्विस की लॉन्च, नेटफ्लिक्स-अमेजन प्राइम से होगी टक्कर
विज्ञापन

खाना डिलीवरी करने वाले कंपनी जोमैटो ने नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम को कड़ी टक्कर देने के लिए वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस की घोषणा की है। जोमैटो अगले तीन महीने में 18 ओरिजिनल शो लॉन्च करेगा। वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा की शुरुआत 16 सितंबर से हो जाएगी। वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए जोमैटो एप में Videos सेक्शन मिलेगा।
जोमैटो एप के वीडियो सेक्शन में खाना से संबंधित वीडियो दिखाए जाएंगे, हालांकि इसमें कॉमेडी, रियलिटी, मनोरंजन और इंटरव्यू भी मिलेंगे। वीडियो की अवधि 3 मिनट से 15 मिनट के बीच होगी। ग्राहकों को दो हजार से अधिक वीडियो देखने को मिलेंगे जिसमें एक्सक्लूसिव वीडियो भी शामिल हैं। खास बात यह है कि इस वीडियो को दुनियाभर के किसी भी देश में देख जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
- हिंदी दिवस: किसी भी भाषा का हिंदी में करें अनुवाद, ये मोबाइल एप आएंगे काम
- इंटरनेट की पसंदीदा भाषा बन रही है हिंदी, हर साल जुड़ रहे 94 फीसदी यूजर्स
- मोबाइल इंटरनेट स्पीड मामले में पाकिस्तान ने भारत को छोड़ा पीछे, मिलती है 13.55mbps की स्पीड
- Apple TV+ : 99 रुपये प्रति माह में देखें एक्सक्लूसिव वीडियोज, जानें खासियत