अल्काटेल ने लॉन्च किया नया 4जी स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Mon, 08 May 2017 04:21 PM IST
विज्ञापन
alcatel launches pixi 4 smartphone with 6 inch display
अल्काटेल पिक्सी 4

    अल्काटेल ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन पिक्सी 4(6) लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत 9,100 रुपये रखी है। अल्काटेल ने इस स्मार्टफोन को सीईएस 2016 में पेश किया था। हालांकि भारत में लॉन्च हुए हैंडसेट को थोड़ा अपग्रेड किया गया है।

    स्पेसिफिकेशन

    अल्काटेल पिक्सी 4(6) स्मार्टफोन के फीचर की बात करें तो हैंडसेट में 6 इंच का आईपीएस डिस्प्ले लगा है। फोन 1.1 गीगाहर्ट्ज के क्वॉडकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर पर काम करता है। पिक्सी 4(6) में कंपनी ने 1.5 जीबी का रैम और 16 जीबी स्टोरेज दिया गया है, जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 64 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    विज्ञापन

    स्मार्टफोन एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0 पर काम करता है। फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। अल्काटेल का ये स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 2580 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी दी गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें