Jio, Airtel और Vodafone के शानदार प्री-पेड प्लान, मिलेगी 84 दिनों की वैधता

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 26 Jul 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
jio airtel vodafone 84 days plans offers daily 1.5 to 2 gb data with unlimited calling benefit
jio airtel and vodafone Plans - फोटो : amar ujala

    अगर आप बार-बार रिचार्ज करा के परेशान हो गए हैं और अपने लिए लंबी अवधि वाला रिचार्ज प्लान लेना चाहते हैं, तो हम आपके लिए जियो, एयरटेल और वोडाफोन के कुछ खास प्री-पेड प्लान लेकर आए हैं, जिनमें आपको 84 दिनों की वैधता मिलेगी। साथ ही आपको रोजाना 1.5 से लेकर 2 जीबी तक डाटा दिया जाएगा। आइए इन रिचार्ज प्लान पर डालते हैं एक नजर...

    reliance jio
    reliance jio - फोटो : amar ujala

    Jio का 599 रुपये वाला प्लान

    अगर आप जियो के ग्राहक है, तो आपको इस प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही कॉलिंग के लिए आपको 3,000 नॉन-जियो मिनट दिए जाएंगे। इसके अलावा आप इस प्लान में जियो के प्रीमियम एप का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 84 दिनों की है।

    नोट: जियो-टू-जियो नेटवर्क पर मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा

    airtel
    airtel

    Airtel का 598 रुपये वाला प्लान

    अगर आप एयरटेल के ग्राहक है, तो आपको इस प्लान में प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी आपको जी5, एयरटेल एक्सट्रीम, हेलो ट्यून और विंक म्योजिक प्रीमियम एप की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 84 दिनों की है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें