Zebronics Zeb Pods-1 ईयरबड्स भारत में लॉन्च, इस सस्ते बड्स में भी मिलता है ANC

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 18 May 2023 12:30 PM IST
सार

Zebronics Zeb Pods-1 का मुकाबला boAt Airdopes 111 और Boult Audio Z40 के साथ होने वाला है। Zebronics Zeb Pods-1 की बिक्री अमेजन इंडिया से हो रही है। Zebronics Zeb Pods-1 की कीमत 1,499 रुपये रखी गई है और कुछ बैंक ऑफर्स के साथ 5 फीसदी की 250 रुपये की छूट मिलेगी।

विज्ञापन
Zebronics Zeb Pods 1 launched in India With 28 Hours Playback Price Features
Zebronics Zeb Pods-1 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    जेब्रोनिक्स ने भारत में अपने नए ईयरबड्स Zebronics Zeb Pods-1 को लॉन्च किया है। Zebronics Zeb Pods-1 के साथ 13mm का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है। Zebronics Zeb Pods-1 के साथ वर्चुअल असिस्टेंट गूगल असिस्टेंट और एपल सिरी का भी सपोर्ट है।

    Zebronics Zeb Pods-1 के साथ कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.2 दिया गया है। इसके अलावा गेमिंग के लिए इसमें 60ms का लो लैटेंसी मिलती है। एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) के साथ आने वाला यह कंपनी का पहला ईयरबड्स है। इसमें कॉलिंग के साथ ENC भी मिलता है। Zebronics Zeb Pods-1 का मुकाबला boAt Airdopes 111 और Boult Audio Z40 के साथ होने वाला है।

    विज्ञापन

    Zebronics Zeb Pods-1 की बिक्री अमेजन इंडिया से हो रही है। Zebronics Zeb Pods-1 की कीमत 1,499 रुपये रखी गई है और कुछ बैंक ऑफर्स के साथ 5 फीसदी की 250 रुपये की छूट मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Zebronics Zeb Pods-1 की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसके साथ इन-ईयर डिजाइन मिलती है। Zebronics Zeb Pods-1 के साथ 13mm का डायनेमिक ड्राइवर मिलता है। इसके अलावा इसमें कॉलिंग के लिए इनबिल्ट माइक्रोफोन मिलता है।

    Zeb Pods-1 के साथ टाईप-सी पोर्ट मिलता है और बैटरी को लेकर 28 घंटों के बैकअप का दावा किया गया है। ANC के साथ 22 घंटे का बैकअप मिलेगा। इसमें कंट्रोल के लिए टच का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि चार्जिंग केस को ओपन करते ही बड्स डिवाइस से कनेक्ट हो जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें