स्मार्टवॉच है या पत्थर: Apple Watch Ultra पर मारा हथौड़ा, टेबल ही टूट गई, देखें वीडियो
Apple Watch Ultra अब तक की सबसे ज्यादा कीमत वाली स्मार्टवॉच है। और कंपनी की ओर से इसे सबसे मजबूत स्मार्टवॉच बताया गया है। इसको टेस्ट करने के लिए यूट्यूबर ने एपल वॉच अल्ट्रा पर कई टेस्ट किए।

विस्तार
एपल ने हाल ही में अपनी नई Apple Watch Ultra को लॉन्च किया है। इस वॉच के साथ कंपनी ने सबसे मजबूत स्मार्टवॉच होने का दावा भी किया है। Apple Watch Ultra की ड्यूरेबिलिटी को चेक करने के लिए एक यूट्यूबर ने वॉच पर कई सितम किए। उसने वॉच को जमीन पर जोर से पटका, कीलों से भरे बॉक्स में रखा और वॉच पर हथौड़े भी मारे। इसके बाद जो हुआ, उसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
बतां दे कि Apple Watch Ultra अब तक की सबसे ज्यादा कीमत वाली स्मार्टवॉच है। और कंपनी की ओर से इसे सबसे मजबूत स्मार्टवॉच बताया गया है। इसको टेस्ट करने के लिए यूट्यूबर techrax ने एपल वॉच अल्ट्रा पर कई टेस्ट किए। वॉच को चार फीट की ऊंचाई से ड्रॉप किया गया, लेकिन वॉच में दराद नहीं आई। हालांकि वॉच के केस पर मामूली स्क्रैच जरूर आए।
ये भी पढ़ें: ऑनलाइन खरीदा लैपटॉप, डिलीवर हुआ घड़ी साबुन, शिकायत पर कंपनी ने कहा- पहले चेक क्यों नहीं किया
इसके बाद यूट्यूबर ने इस वॉच को कीलों से भरे बॉक्स में रखा और जोर-जोर से हिलाया, लेकिन इसके बाद भी वॉच पर कोई क्रैक नहीं आया। इसके बाद यूट्यूबर ने वॉच को टेबल पर रखा और फिर वॉच पर हथौड़े चलाए, हैरान करने वाली बात यह है कि वॉच से पहले टेबल टूट गई, हालांकि कई हथौड़े खाने के बाद वॉच भी टूट गई।
ये भी पढ़ें: Tech Tips: कहीं आपका iPhone भी नकली तो नहीं, चुटकियों में ऐसे पता लगाएं