Tech Tips: कहीं आपका iPhone भी नकली तो नहीं, चुटकियों में ऐसे पता लगाएं

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 26 Sep 2022 05:41 PM IST
how to spot fake iphone here is the best 5 tips to know
how to spot fake iphone - फोटो : अमर उजाला

    फिलहाल अमेजन और फ्लिपकार्ट पर सेल चल रही है। तमाम लोगों ने तमाम तरह के प्रोडक्ट ऑर्डर किए हैं, लेकिन कई लोगों की यह भी शिकायत है कि उन्हें गलत प्रोडक्ट मिला है या फिर फोन या लैपटॉप की जगह साबुन या लकड़ी मिला है। इस बार की अमेजन और फ्लिपकार्ट की सेल में सबसे ज्यादा iPhone 13 की बिक्री हुई है, लेकिन जरा सोचिए कि आपने 50 हजार का आईफोन खरीदा और आपको आईफोन की जगह कुछ और मिल गया या फिर जो आईफोन आपको मिला है, वह नकली हो तो फिर क्या होगा... आज की इस रिपोर्ट में हम आपको असली और नकली आईफोन की पहचान करने के तरीके बताएंगे। आइए जानते हैं...

    iPhone IMEI
    iPhone IMEI - फोटो : apple

    IMEI नंबर चेक करें

    यदि आपका फोन असली है तो उसमें IMEI नंबर जरूर है। यह नियम सभी फोन पर लागू होगा। IMEI नंबर आप अपने फोन में *06# डायल करके चेक कर सकते हैं या फिर आईफोन की सेटिंग में जाकर भी IMEI नंबर की जांच कर सकते हैं। फोन के बॉक्स पर दिए गए IMEI नंबर और फोन में मौजूद IMEI नंबर दोनों का मिलान कर लें। यदि दोनों में अंतर है तो आपके हाथ में नकली फोन हो सकता है। नकली फोन में IMEI नंबर भी नहीं होता है।

    ios 16
    ios 16 - फोटो : apple

    ऑपरेटिंग सिस्टम

    iPhones, iOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है जो कि एंड्रॉयड के मुकाबले काफी अलग है। ऑपरेटिंग सिस्टम को चेक करके भी आप नकली और असली आईफोन की पहचान कर सकते हैं। कई बार फ्रेम और बॉडी तो आईफोन होती है लेकिन ऑपरेटिंग सिस्टम अलग ही होता है जो कि ना एंड्रॉयड होता और ना ही आईओएस। iOS में Safari, Health, iMovie जैसे एप्स प्री-इंस्टॉल आते हैं।