इनोवेशन: अब लकड़ी से तैयार होगी स्मार्टफोन की स्क्रीन, ग्लास और प्लास्टिक की होगी छुट्टी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 06 Jan 2024 12:17 PM IST
सार

यूएम में बर्गलुंड और प्रमुख वैज्ञानिक लियांगबिंग हू के अनुसार, पारदर्शी लकड़ी की मिलीमीटर-मोटी चादरें 80% से 90% प्रकाश को गुजरने देती हैं, हालांकि जैसे-जैसे शीट एक सेंटीमीटर मोटी होती जाती है यह प्रकाश का आर-पार कम होने लगता है।

विज्ञापन
Your next smartphone screen could be made out of wood Here is the details
Wood Glass - फोटो : USDA Forest Service

    विस्तार

    तमाम तरह की डिवाइस की डिस्प्ले के लिए लंबे समय से ग्लास और प्लास्टिक का इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन भविष्य में एक तीसरा मैटेरियल भी सामने आने वाला है। भविष्य में आपके स्मार्टफोन की स्क्रीन या डिस्प्ले लकड़ी से बने मैटेरियर की हो सकती है। शोधकर्ताओं ने एक ट्रांसपैरेंट लकड़ी पर काम कर रहे हैं जिसका इस्तेमाल भविष्य में डिस्प्ले के निर्माण में किया जाएगा।

    साइंटिफिक अमेरिकन की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्वीडन में केटीएच रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ता लार्स बर्गलुंड और पारदर्शी लकड़ी पर मैरीलैंड विश्वविद्यालय (यूएम) के शोधकर्ताओं के काम का विवरण दिया गया है। वर्षों के प्रयोगों के बाद के बाद पारदर्शी लकड़ी को भविष्य में विभिन्न अनुप्रयोगों में एक आशाजनक मैटेरियल के रूप में देखा जा रहा है।

    विज्ञापन

    यहां आप सोच रहे होंगे कि लकड़ी को पारदर्शी कैसे बनाया जाएगा तो आपको बता दें कि इस प्रक्रिया में लिग्निन नामक पदार्थ को लकड़ी से हटाया जाएगा। यह गोंद जैसा पदार्थ ट्यूब जैसी कोशिकाओं को बांधे रखता है जो पूरे पेड़ में पानी और पोषक तत्वों को एक साथ पहुंचाता है और पेड़ को भूरा रंग देने में मदद करता है। शोधकर्ताओं ने रंग हटाने के लिए लिग्निन को ब्लीच करके हटा दिया फिर इसे पारदर्शी बनाने के लिए इसे एपॉक्सी राल से भर दिया

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें