सिर्फ 10,999 रुपये में आपका हो सकता है गूगल पिक्सल 2, यह है ऑफर

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 18 Jun 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
You can get Google Pixel 2 at only Rs 10,999, Here know how offer work
गूगल पिक्सल 2 - फोटो : SOCIAL MEDIA

    गूगल ने पिछले साल अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन गूगल पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल को बाजार में उतारा था। लॉन्चिंग के समय फोन के साथ गूगल ने 3 साल की वारंटी देने का वादा किया था। वैसे तो गूगल पिक्सल की भारत में शुरुआती कीमत 61,000 रुपये है, वहीं इसका 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 70,000 रुपये का है लेकिन यह फोन सिर्फ 10,999 रुपये में भी आपका हो सकता है। आइए जानते हैं क्या है ऑफर?

    10,999 रुपये में कैसे मिलेगा गूगल पिक्सल 2 ?

    Pixel 2
    Pixel 2

    गूगल पिक्सल 2 के 128 GB वेरियंट की कीमत 70,000 रुपये है और इस फोन पर 9,001 की छूट मिल रही है। इसके अलावा अगर आप HDFC बैंक के कार्ड्स से पेमेंट करते हैं तो आपको 8,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। इसके बाद फोन के साथ फ्लिपकार्ट बायबैक ऑफर दे रहा है यानि अगर आप 8 महीने में इस फोन को फ्लिपकार्ट पर एक्सचेंज करते हैं तो बायबैक ऑफर के तहत आपको 42,000 रुपये मिलेंगे। इस तरह यह फोन 10,999 रुपये में आपको हो जाएगा।

    विज्ञापन

    गूगल पिक्सल 2 की स्पेसिफिकेशन

    Google Pixel 2
    Google Pixel 2

    इस फोन में 5 इंच की फुलएचडी डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 64 और 128 जीबी स्टोरेज और 2700 एमएएच की बैटरी है। फोन को एंड्रॉयड ऑरियो 8.0 का अपडेट मिल चुका है। फोन कैमरे की बात करें तो इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 12.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो ऑप्टिकल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबलाइजेशन से लैस है। वहीं फ्रंट कैमरा एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें