इन 10 स्मार्टफोन की कीमतों में इसी साल हुई है 12,000 रुपये तक की कटौती

अगर आप भी स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और कीमतों में कटौती का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम आ सकती है। इस रिपोर्ट में हम आपको उन 10 स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे जिनकी कीमतों में पिछले 6 महीनों में 12,000 रुपये तक की कटौती हुई है। आइए देखते हैं लिस्ट।

एचटीसी यू11
एचटीसी के स्मार्टफोन यू11 को पिछले साल 51,999 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन अब इस फोन को 39,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 6 जीबी रैम के साथ 128GB की स्टोरेज मिलेगी। इसमें स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर है।

सैमसंग गैलेक्सी एस8
इस फोन की कीमत में हाल ही में 12,000 रुपये की कटौती हुई है जिसके बाद इस फोन को 37,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।