Xiaomi करने वाली है बड़ा धमाका, लांच होगा 48MP कैमरा वाला फोन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 07 Dec 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi to launch a smartphone With 48-Megapixel Camera, President Confirms
Xiaomi Phone With 48-Megapixel Camera

    भारतीय मोबाइल बाजार में अपनी धाक जमा चुकी चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी अब एक ऐसा स्मार्टफोन लांच करने जा रही है जिसमें 48 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसकी जानकारी शाओमी के प्रेसिडेंट Lin Bin द्वारा चीन की सोशल मीडिया ऐप Weibo पर शेयर की गई फोटो से मिली है।

    वहीं हाल ही में आयोजित हुए क्वॉलकॉम के 4G/5G समिट में शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मुन कुमार जैन ने भी कहा था कि कंपनी स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ एक नया स्मार्टफोन लांच करेगी जिसमें 48 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। शाओमी के 48 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन की लांचिंग साल 2019 में होगी।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः जियो फोन 2 से कितना अलग है 500 रुपये वाला गूगल का फोन

    लिन बिन द्वारा शेयर की गई फोटो में अपकमिंग फोन का एक ही हिस्सा नजर आ रहा है, लेकिन फोटो से यह जानकारी मिल रही है कि इस फोन के रियर पैनल पर 48 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। उनके पोस्ट से यह भी पता चलता है कि लिन इस फोन को कई सप्ताह से इस्तेमाल भी कर रहे हैं। हालांकि इस फोन के बारे में अभी और जानकारी नहीं मिली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः YouTube Rewind 2018: पूरे साल रहा सपना चौधरी, अमित भड़ाना का जलवा, देखें टॉप 10 वीडियोज

    बता दें कि इसी साल जुलाई में सोनी ने 48 मेगापिक्सल वाला सोनी IMX586 सेंसर लांच किया है। सोनी के इस सेंसर की बिक्री भी बीते सितंबर से होने लगी है। ऐसे में इस सेंसर को अपने फोन में इस्तेमाल करने वाली शाओमी ही पहली कंपनी बनेगी। शाओमी के 48 मेगापिक्सल रियर कैमरे वाले फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर, 5जी सपोर्ट, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 612 जीपीयू जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें