जियो फोन 2 से कितना अलग है 500 रुपये वाला गूगल का फोन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 07 Dec 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
Jio Phone 2 VS Google WizPhone WP006 4G Feature Phone: Price and feature compare
Jio Phone 2 VS Google WizPhone WP006 4G Feature Phone

    गूगल ने इंडोनेशिया में अपना पहला 4जी फीचर फोन WizPhone WP006 लांच कर दिया है। गूगल के इस 4जी फीचर फोन की टक्कर जियो फोन, जियो फोन 2 और नोकिया के 8110 4जी फोन से होगी। गूगल के इस फोन की कीमत 500 रुपये के करीब है तो आइए जियो फोन 2 और गूगल WizPhone WP006 की तुलना करते हैं और देखते हैं कि दोनों में कौन-सा फोन बेहतर है।

    Google WizPhone WP006
    Google WizPhone WP006

    सबसे पहले गूगल के विजफोन डब्ल्यूपी006 की बात करें तो इसमें KaiOS ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। बता दें कि यही ऑपरेटिंग सिस्टम जियो के दोनों फोन में भी है। गूगल WizPhone WP006 फोन में जियो फोन की तरह व्हाट्सऐप, फेसबुक और यूट्यूब जैसे ऐप भी काम करेंगे।

    Google WizPhone WP006
    Google WizPhone WP006

    गूगल के फीचर फोन में 2.4 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। इस फोन में 1800mAh की बैटरी है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 205 (MSM8905) प्रोसेसर, 512 एमबी रैम व 4 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा। फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें