Redmi Note 9 Pro की फ्लैश सेल आज, मिलेंगे शानदार ऑफर्स और डिस्काउंट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 24 Mar 2020 09:52 AM IST
सार

Redmi Note 9 Pro की दूसरी सेल आजग्राहकों को नोट 9 प्रो की खरीदारी करने पर मिलेंगे आकर्षक ऑफर्सकंपनी ने इस फोन को 12 मार्च को लॉन्च किया था

विज्ञापन
xiaomi Redmi Note 9 Pro sale today know prcice offers and specifications
Redmi Note 9 pro - फोटो : social media

    विस्तार

    हाल ही में लॉन्च हुए रेडमी नोट 9 प्रो (Redmi Note 9 Pro) की आज अमेजन और कंपनी की आधिकारिक साइट पर दूसरी सेल है। ग्राहकों को इस सेल में नोट 9 प्रो की खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट मिलेंगे। इसके अलावा नो कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर्स भी दिए जाएंगे। इससे पहले इस फोन की पहली सेल 17 मार्च को आयोजित की गई थी, जिसमें यह मात्र 90 सेकेंड में आउट-ऑफ-स्टॉक हो गया था। तो आइए जानते हैं शाओमी के रेडमी नोट 9 प्रो की दूसरी सेल में मिलने वाले ऑफर्स के बारे में...

    यह फोन 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा जिनकी कीमतें क्रमशः 12,999 रुपये और 15,999 रुपये हैं। वहीं, ऑफर्स की बात करें तो एचडीएफसी बैंक अपने ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी करने पर 1000 रुपये का डिस्काउंट देगी। साथ ही ग्राहकों को एयरटेल की तरफ से 298 और 398 रुपये का रिचार्ज के साथ डबल डाटा का फायदा मिलेगा। इसके अलावा इस फोन को नो कॉस्ट ईएमआई के साथ खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। Redmi Note 9 pro में चार रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और चौथा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें