Moto G8 Power Lite की लॉन्चिंग से पहले कीमत हुई लीक, मिल सकते हैं शानदार फीचर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 22 Mar 2020 02:04 PM IST
सार

Moto G8 Power Lite की कीमत 15,000 रुपये के आसपास होगीयूजर्स को इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ कई शानदार फीचर्स मिलेंगेकंपनी ने अब तक लॉन्चिंग तारीख का एलान नहीं किया है

Moto G8 Power Lite price leak before launching know expected specs in hindi
moto g8 power lite - फोटो : smartvenkat95 / twitter

    विस्तार

    मोटोरोला (Motorola) अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन मोटो जी8 पावर लाइट (Moto G8 Power Lite) को लॉन्च करने की तैयारी में है। लेकिन, लॉन्चिंग से ठीक पहले मोटो जी8 पावर लाइट की कीमत का खुलासा हुआ है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक, जी8 पावर लाइट की कीमत 189.99 यूरो (करीब 15,464 रुपये) होगी। हालांकि, इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग तारीख और कीमत को लेकर किसी तरह की ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है।

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले देगी, जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल होगा। इसके अलावा जी8 पावर लाइट में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट और 4 जीबी रैम का सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

    यूजर्स को इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद होगा। हालांकि, इस फोन के फ्रंट कैमरा की जानकारी अब तक नहीं मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें