Redmi Note 9S हुआ लॉन्च, रियर में हैं 4 कैमरे, जानें कीमत और फीचर्स
Redmi Note 9S को मलेशिया में किया गया लॉन्चचार रियर कैमरे से लैस है Redmi Note 9Sफोन के बैक और रियर पैनल पर मिलेगा गोरिल्ला 5 का प्रोटेक्शन

विस्तार
शाओमी ने तमाम लीक्स रिपोर्ट सामने आने के बाद शाओमी ने आखिरकार अपने नए स्मार्टफोन Redmi Note 9S को लॉन्च कर दिया है। रेडमी नोट 9एस हाल ही में भारत में लॉन्च हुए रेडमी नोट 9 प्रो का नया वर्जन है। Redmi Note 9S की खासियतों की बात करें तो इस फोन में बैक और रियर पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में विस्तार से...
Redmi Note 9S की शुरुआती कीमत RM 799 यानी करीब 13,700 रुपये है यानी इस कीमत में 4GB+64GB वेरियंट मिलेगा। वहीं 6GB+128GB मॉडल की कीमत RM 899 रुपये यानी करीब 15,000 रुपये है। फोन की बिक्री मलेशिया में इस महीने के बाद होगी।
फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 11 है। इसके अलावा फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्लो को HDR10 का भी सपोर्ट मिला है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720G है जो कि 8 नैनोमीटर प्रोसेस पर तैयार हुआ है। फोन में 6 तक की रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।