रिलायंस इंडस्ट्रीज की 43वीं एजीएम आज, हो सकते हैं कई बड़े एलान

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 15 Jul 2020 09:55 AM IST
सार
विज्ञापन
Reliance AGM 2020 43 annual general meeting start today all you need to know in detail
मुकेश अंबानी - फोटो : ट्विटर

    विस्तार

    रिलायंस इंडस्ट्रीज की 43वीं एनुअल जनरल मीटिंग यानी एजीएम आज से शुरू होने वाली है। कोरोना संक्रमण के कारण इस बैठक को वर्चुअली आयोजित किया जाएगा। इस बैठक में कंपनी के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी के साथ एक लाख से ज्यादा शेयर होल्डर मौजूद रहेंगे। वहीं, इस बैठक में भविष्य की योजनाओं की झलक पेश करने के साथ-साथ बहुर्चचित जियोफोन 3 से भी पर्दा उठाया जा सकता है।

    रिलायंस की एजीएम आज दोपहर दो बजे से शुरू होगी। इस बैठक को लाइव कंपनी के आधिकारिक साइट, फेसबुक पेज, ट्विटर और यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। इसके अलावा कंपनी ने लोगों के लिए व्हाट्सएप चैटबॉट को भी पेश किया है। लोगों को सिर्फ +91 79771 11111 को अपने मोबाइल में सेव करके 'Hi' लिखकर सेंड करना होगा। इसके बाद बैठक से जुड़ी अहम जानकारी व्हाट्सएप पर मिल जाएगी। वहीं, यह चैटबॉट 24 घंटे काम करता है।

    विज्ञापन

    उम्मीद की जा रही है कि मुकेश अंबानी इस बैठक में रिटेल सेगमेंट से जुड़े कारोबार को बढ़ाने की योजना पेश कर सकते हैं। इसके अलावा इस बैठक में कंपनी के राइट्स इश्यू से आई रकम और उससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों की जानकारी भी साझा की जा सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें