शाओमी के इन दो शानदार स्मार्टफोन को खरीदने का आज है मौका

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 20 Jun 2018 09:46 AM IST
Xiaomi Redmi Note 5 Pro And RedMi Note 5 Sale In India Today via flipkart
Xiaomi Redmi Note 5 Pro

    शाओमी के दो नए स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 प्रो  और रेडमी नोट 5 की आज एक बार फिर से सेल है। दोनों फोन को फ्लिपकार्ट और एमआई डॉट कॉम से आज यानी 20 जून को दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा। इस बार की सेल की अच्छी बात यह है कि फोन के साथ कैश ऑन डिलिवरी का विकल्प मिलेगा। इनकी खासियतों की बात करें तो नोट 5 प्रो की सबसे बड़ी खासियत इसमें दिया गया आईफोन X जैसा डुअल कैमरा सेटअप है। साथ ही Redmi Note 5 Pro में एलईडी लाइट के साथ 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    रेडमी नोट 5 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Xiaomi Redmi Note 5
    Xiaomi Redmi Note 5

    Redmi Note 5 में डुअल सिम सपोर्ट, 5.99 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन है। इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन ऑक्टकोर 625 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू, 3GB/4GB रैम, 32GB/64GB स्टोरेज और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट और 3.0 ब्यूटिफिकेशन है। रेडमी नोट 5 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 9,999 और 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये होगी। फोन के साथ कवर फ्री में मिलेगा जो कि फोन के बॉक्स में ही होगा। फोन के साथ जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है।

    रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Xiaomi Redmi Note 5 pro
    Xiaomi Redmi Note 5 pro

    रेडमी नोट 5 प्रो में स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। इस फोन में 6 जीबी रैम मिलेगी। इस फोन में आईफोन X जैसा डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का होगा। वहीं फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का होगा। फोन के रियर और फ्रंट दोनों कैमरे के साथ ब्यूटी 4.0 फीचर मिलेगा जिसकी मदद से आप आसानी से फोटो की शानदार एडिटिंग कर सकेंगे।

    इस फोन में 5.99 इंच की डिस्प्ले होगी। इसके अलावा फोन में 4000 एमएएच की बैटरी, एंड्रॉयड नूगट 7.0, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर होगा। Redmi Note 5 Pro के 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये और 6GB/64GB वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये होगी।रेडमी नोट 5 प्रो के साथ भी जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें