आज फिर से दोपहर 12 बजे होगी रेडमी नोट 4 की सेल

शाओमी रेडमी नोट 4 की सेल आज एक बार फिर से फ्लिपकार्ट और Mi.com पर दोपहर 12 बजे से होगी। बता दें कि रेडमी नोट 4 की मंगलवार को फ्लिपकार्ट पर जहां सेल हुई थी, वहीं कंपनी की वेबसाइट पर प्री ऑर्डर हुआ था।
ये भी पढ़ें- जियो की इन अफवाहों पर ना दें ध्यान, जानें पूरी सच्चाई
रेडमी नोट 4 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें रेडमी नोट 4 में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) की फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू, हाइब्रिड सिम स्लॉट, एंड्रॉयड मार्शमैलो, 13 मेगापिक्सल का एफ/2.0 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ है और सेल्फी कैमरा 85 डिग्री वाइड एंगल वाला 5 मेगापिक्सल का है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और 4100 एमएएच की बैटरी है। साथ ही इंटरनल स्टोरेज को मेमोरी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।