शाओमी Mi6 आज होगा लॉन्च, इसमें होंगे डुअल रियर कैमरे

शाओमी बुधवार को बीजिंग में एक इवेंट में अपने बहुप्रतिक्षित स्मार्टफो न एमआई 6 को लॉन्च करेगी। बताया जा रहा है इसके साथ ही एमआई 6 प्लस और एमआई मैक्स 2 को कंपनी लॉन्च करेगी। लॉन्चिंग से पहले कई बार शाओमी Mi6 के स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं। लीक हुई रिपोर्ट के मुताबिक शाओमी Mi6 को 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च होगा, जिनकी कीमत क्रमशः 2,199 चीनी युआन यानी 20,500 रुपये और 2,599 चीनी युआन यानी 24,300 रुपये हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें- 7,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन जिनमें चलेगा जियो का सिम
इसके अलावा लीक रिपोर्ट की मानें तो शाओमी Mi6 प्लस 6 जीबी रैम + 64 जीबी, 6 जीबी रैम + 128 जीबी, 6 जीबी रैम + 256 जीबी वेरियंट में लॉन्च होगा जिनकी कीमत क्रमशः 2,699 चीनी युआन यानी 25,000 रुपये, 3,099 चीनी युआन यानी 28,990 रुपये और 3,699 चीनी युआन यानी 34,600 रुपये होगी।
ये भी पढ़ें- जियो की इन अफवाहों पर ना दें ध्यान, जानें पूरी सच्चाई
शाओमी Mi6 शाओमी Mi6 प्लस की सबसे ज्यादा चर्चा इसके स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर को लेकर हो रही है। इसके अलावा फोन में डुअल-कर्व्ड एज डिस्प्ले भी हो सकती है। शाओमी Mi6 में 5.1 इंच की डिस्प्ले जिसका रिजॉल्यूशशन 1920 x 1080 पिक्सल होगा। 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा जो 4के वीडियो रिकॉर्ड कर सकेगा, सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का हो सकता है। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी होगी।