शाओमी का Redmi Note 10 स्मार्टफोन ऑनलाइन हुआ स्पॉट, जल्द हो सकता है लॉन्च
रेडमी नोट 10 स्मार्टफोन वीबो बेंचमार्क साइट पर हुआ स्पॉटयूजर्स को मिल सकती है 5जी कनेक्टिविटीरेडमी नोट 9 को हाल में लॉन्च किया था

विस्तार
टेक कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने हाल ही में रेडमी नोट 9 को भारत में लॉन्च किया था। अब कंपनी इस स्मार्टफोन के अपग्रेडेड वर्जन रेडमी नोट 10 को पेश करने की तैयारी कर रही है। इस अगामी स्मार्टफोन से जुड़ी कई रिपोर्ट्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक हो चुकी हैं। वहीं, अब इस स्मार्टफोन को वीबो बेंचमार्क साइट पर स्पॉट किया गया है, जहां से इसके कई फीचर्स की जानकारी मिली है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक रेडमी नोट 10 की लॉन्चिंग तारीख का खुलासा नहीं किया है।
वीबो साइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, अगामी रेडमी नोट 10 साइट पर लिस्ट है। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक Dimensity 1000+ प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और एंड्रॉयड 10 सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 5जी कनेक्टिविटी मिल सकती है। हालांकि, अभी तक इस स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की जानकारी नहीं मिली है।
रेडमी नोट 10 स्मार्टफोन की कीमत की जानकारी अभी तक नहीं मिली है। उम्मीद की जा रही है कि इस स्मार्टफोन की कीमत मिड-प्रीमियम रेंज में होगी। आपको बता दें कि कंपनी ने रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन को 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ भारतीय बाजार में उतारा था।
- भारतीय बाजार में मौजूद हैं ये शानदार नॉन-चाइनीज स्मार्ट टीवी, बनेंगे आपकी पहली पसंद
- Detel ने भारत में लॉन्च किया नया इंफ्रारेड थर्मामीटर DT09+, कीमत 1,099 रुपये!
- Oppo F15 स्मार्टफोन का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानिए कीमत
- Elon Musk ने किया दावा, यूजर्स एक चिप के जरिए अपने दिमाग से कर पाएंगे म्यूजिक स्ट्रीम