Oppo F15 स्मार्टफोन का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानिए कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 22 Jul 2020 12:06 PM IST
सार

ओप्पो एफ15 का नया 4 जीबी रैम वाला वेरिएंट हुआ लॉन्चकीमत है 16,990 रुपयेयूजर्स को मिलेगी 4,000 एमएएच की बैटरी

विज्ञापन
Oppo F15 smartphone new 4 gb ram 128 storage variant launched in india know price specs
Oppo F15 - फोटो : mahesh telecom

    विस्तार

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो (Oppo) ने नए साल की शुरुआत में F15 हैंडसेट को भारत में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन के नए 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को पेश किया है। इस बात की जानकारी मुंबई के महश्हूर रिटेलर महेश टेलीकॉम के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से मिली है। आपको बता दें कि लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन से जुड़ी कई रिपोर्ट्स लीक हुई थी, जिनमें नए वेरिएंट की लॉन्चिंग की जानकारी का जिक्र था।

    महेश टेलीकॉम के मुताबिक, ओप्पो एफ15 के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपये है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को लाइटनिंग ब्लैक और यूनिकॉर्न व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले ओप्पो एफ15 के 8 जीबी रैम वेरिएंट को 18,990 रुपये के प्राइस टैग के साथ भारतीय बाजार में उतारा था।

    विज्ञापन

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलर ओएस 6.1.2 मिलेगा। इस फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। Oppo F15 में ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो P70 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें