शाओमी की Redmi K30 Pro सीरीज चार कैमरे के साथ हुई लॉन्च, जानें कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 24 Mar 2020 03:35 PM IST
सार

Redmi K30 Pro सीरीज हुई लॉन्चयूजर्स को इस सीरीज के स्मार्टफोन में मिलेंगे लेटेस्ट फीचर्सकंपनी इस सीरीज की भारत में लॉन्चिंग को लेकर नहीं दी जानकारी

xiaomi redmi k30 pro smartphone launch with quad camera setup know price and specifications
redmi k30 pro - फोटो : techdroider / twitter

    विस्तार

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने रेडमी के30 प्रो (Redmi K30 Pro) और के 30 प्रो जूम एडिशन को चीन में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को दोनों स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल वाला प्राइमरी कैमरा, लेटेस्ट प्रोसेसर, रैम और 33 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। हालांकि, अब तक शाओमी के दोनों लेटेस्ट स्मार्टफोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं मिली है। तो आइए जानते हैं शाओमी रेडमी के30 प्रो सीरीज की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से...

    यह फोन 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी रैम वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमतें क्रमश : 2,999 चीनी युआन (करीब 32,500 रुपये), 3,399 चीनी युआन (करीब 36,000 रुपये) और 3,699 चीनी युआन (करीब 40,000 रुपये) है। वहीं, दूसरी तरफ रेडमी के30 प्रो जूम एडिशन को 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया है। इस एडिशन के पहले वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 3,799 (करीब 41,000 रुपये) और दूसरे वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 3,999 (करीब 43,000 रुपये) है।

    नोट : रेडमी के30 प्रो सीरीज की सेल 27 मार्च से शुरू हो जाएगी। इस सीरीज के स्मार्टफोन को मून लाइट व्हाइट, स्काई ब्लू, स्टार रिंग पर्पल और स्पेस ग्रे कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा।

    यूजर्स को दोनों स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 10 पर आधारित एमआईयूआई 11 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिला है। साथ ही कंपनी ने दोनों डिवाइसेज में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है। साथ ही इन दोनों फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट और 8 जीबी रैम दी गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें