Redmi K30 Pro खास फीचर्स के साथ आज होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 24 Mar 2020 10:54 AM IST
सार

Redmi K30 Pro आज होगा लॉन्चयूजर्स को मिल सकता है पॉप-अप सेल्फी कैमराइसके अलावा रेडमी टीवी को किया जाएगा पेश

विज्ञापन
xiaomi redmi k30 pro launch today know expected price and specifications
redmi k30 pro - फोटो : techdroider / twitter

    विस्तार

    चीनी टेक कंपनी शाओमी आज अपने सबसे खास स्मार्टफोन रेडमी के30 प्रो (Redmi K30 Pro) को लॉन्च करने वाली है। लॉन्चिंग से पहले इस फोन से जुड़ी कई रिपोर्ट सामने आई थी, जिनमें कीमत और कुछ फीचर्स की जानकारी मिली थी। लीक रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को इस फोन में 30 एक्स डिजिटल जूम, एचडी डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने इस फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं दी है।

    लीक रिपोर्ट के अनुसार, यह स्मार्टफोन 8 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वरिएंट के साथ मिलेगा, जिनकी कीमतें क्रमश: 39,000 रुपये और 43,000 रुपये होगी। हालांकि, इस फोन की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद मिलेगी।

    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन में सुपर एमोलेड डिस्प्ले देगी। साथ ही यूजर्स को इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट और 8 जीबी रैम का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा गेमिंग के लिए लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी दिया जाएगा। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें