19 मार्च को भारत में लॉन्च होगा शाओमी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 15 Mar 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi Go set to launch in India On March 19, Know price and specifications
REDMI GO

    चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi अपना सबसे सस्ता और पहला एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन रेडमी गो 19 मार्च को भारत में लॉन्च करने वाली है। बता दें कि इस फोन को पहली बार इसी साल जनवरी में फिलीपींस में लॉन्च किया गया था। फोन की लॉन्चिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में को 19 मार्च को होगी, इसके लिए कंपनी ने मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। तो आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और खासियत।

    रेडमी गो की स्पेसिफिकेशन

    Xiaomi Redmi Go
    Xiaomi Redmi Go

    Xiaomi के Redmi Go में 5 इंच की एचडी डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर है। वहीं इसमें ग्राफिक्स के लिए 308 GPU मिलेगा। रेडमी गो में 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से आगे बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2 और 4G LTE का सपोर्ट मिलेगा।

    विज्ञापन

    रेडमी गो का कैमरा और कीमत

    Xiaomi Redmi Go
    Xiaomi Redmi Go - फोटो : XDA Developers

    कैमरे की बात करें रेडमी गो में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। रेडमी गो ब्लैक और ब्लू दो कलर वेरियंट में मिलेगा। वहीं इस फोन में 3000mAh की बैटरी मिलेगी। भारत में इस फोन की कीमत 6 हजार रुपये से कम हो सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें