Thomson ने भारत में लॉन्च किया 40 इंच का 4K स्मार्ट TV, कीमत 20,999 रुपये

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 14 Mar 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
Thomson 40-inch 4k smart tv wow 404 launched in India at Rs 20,999
thomson wow 404 4k

    भारत में पिछले साल 32 इंच का स्मार्ट टीवी लॉन्च करने के बाद थॉमसन ने अपना अब तक का पहला 40 इंच 4के स्मार्ट टीवी पेश किया है। थॉमसन ने इस टीवी का नाम WOW404 रखा है। इस टीवी की बिक्री फ्लिपकार्ट से 15 मार्च की रात 12 बजे यानि 16 मार्च को होगी। थॉमसन के इस टीवी की कीमत 20,999 रुपये है। यह थॉमसन टीवी का चौथा नया उत्पाद है जो स्मार्ट टीवी की श्रेणी में भारत में पेश किया जा रहा है।

    थॉमसन के WOW404 टीवी की खासियतों की बात करें तो इसमें यूट्यूब 4के वीडियो चलता है। साथ ही इसमें यूट्यूब जैसे 6 ऐप प्री-लोडेड मिलेंगे। इसमें एंड्रॉयड का वर्जन 7.1 नूगट दिया गया है। इस टीवी में 18 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट और नेटफ्लिक्स-अमेजन प्राइम वीडियो ऐप प्री-इंस्टॉल मिलेंगे। इस टीवी की डिस्प्ले में सैमसंग के पैनल का इस्तेमाल हुआ है।

    विज्ञापन

    भारत में थॉमसन टीवी के एक्सक्लूसिव ब्रांड लाइसेंसी एसपीपीएल के सीईओ, श्री अवनीत सिंह मारवाह, ने कहा, “भारत का पहला 40 इंच 4के टीवी पेश करके हम उत्साहित हैं। हम चाहते हैं कि भारतीय उपभोक्ता अपने टीवी को अपग्रेड करें और सुपर अफोर्डेबल कीमत पर एफएचडी से 4के करें। मुझे यकीन है कि इससे बाजार में एक प्रवृत्ति तय होगी क्योंकि उपभोक्ताओं ने विनिर्देशनों और तस्वीर की बेहतर गुणवत्ता पर फोकस करना शुरू कर दिया है। आप जानते हैं कि पूर्व में 4के कंटेंट सीमित थे। इसलिए यह टीवी नवीनतम विनिर्देशनों के साथ मिलता है जिससे उपभोक्ता अपने पसंदीदा 4के यू ट्यूब कंटेंट ऐक्सेस कर सकें। थॉमसन 40 4के हमारे साझेदार फ्लिपकार्ट के पास उपलब्ध होगा।”

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें