शाओमी के सबसे सस्ते स्मार्टफोन की सेल आज, Jio दे रहा 2,200 रुपये का कैशबैक

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 22 Mar 2018 10:09 AM IST
Xiaomi Redmi 5a goes to sale in India, Jio offers Rs 2,200 Cashback
REDMI 5A

    शाओमी के सबसे सस्ते स्मार्टफोन रेडमी 5ए की आज यानी 22 मार्च 2018 को फिर से फ्लैश सेल है लेकिन इस सेल में यह फोन 4,999 रुपये में नहीं मिलेगा। कंपनी ने पिछली सेल से ही इसकी कीमत 5,999 रुपये कर दिया है। दरअसल शाओमी ने पिछले साल दिसंबर ने रेडमी 5ए को भारत में 'देश का स्मार्टफोन' के नाम से लॉन्च किया था। लॉन्चिंग के दौरान कंपनी ने बताया था कि इस फोन की वास्तविक कीमत 5,999 रुपये है लेकिन कुछ महीनों तक इसकी बिक्री 4,999 रुपये में होगी। इस फोन को अब 5,999 रुपये में फ्लिपकार्ट, एमआई होम और एमआई.कॉम से खरीदा जा सकेगा।

    शाओमी रेडमी 5ए की स्पेसिफिकेशन

    Xiaomi Redmi 5A
    Xiaomi Redmi 5A

    शाओमी रेडमी 5ए में 5 इंच की HD डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, 2GB रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं इस फोन में भी रेडमी 4ए की तरह फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। इसके अलावा फोन में 3000mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने 8 दिन के बैकअप का दावा किया है। इस फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 6,999 रुपये और 2 जीबी रैम वाले वेरियंट की कीमत अब 5,999 रुपये हो गई है।

    फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4G VoLTE, 3G, GPRS/ EDGE, Bluetooth, Wi-Fi और Micro-USB दिया गया है। फोन में हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट है। फोन के साथ जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें