i9 प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च हुआ Acer का गेमिंग डेस्कटॉप, कीमत 3 लाख से ज्यादा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 21 Mar 2018 04:38 PM IST
Acer Predator Orion 9000 Gaming Desktop Launched in India With Intel Core i9 Processor
Acer Predator Orion 9000

    Acer इंडिया ने बुधवार को भारत में गेम के शौकीनों के लिए नया डेस्कटॉप पेश किया है। एसर ने सबसे पहले इस Predator Orion 9000 गेमिंग डेस्कटॉप को बर्लिन में हुए IFA 2017 में पेश किया था। बता दें कि इंटेल आई9 प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च होने वाला यह पहला गेमिंग डेस्कटॉप है। इस डेस्कटॉप की शुरुआती कीमत 3,19,999 रुपये है और इसकी बिक्री 21 मार्च 2018 से Croma स्टोर्स व कंपनी के स्टोर से होगी।

    Predator Orion 9000 डेस्कटॉप इंटेल के कोर i9 प्रोसेसर के साथ आता है जिसमें 128GB की क्वॉड चैनल DDR4 मेमोरी है। आसानी से एक से दूसरी जगह ले जाने के लिए इसमें दो हैंडल और व्हील दिए गए हैं।

    इस डेस्कटॉप में Nvidia GeForce GTX 1080Ti के दो ग्राफिक्स कार्ड हैं और इसमें 2TB तक की हार्ड डिस्क का सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें लिक्विड कूलिंग और एसर का IceTunnel 2.0 दिया गया है। ऐसे में यह गर्म नहीं होगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2 USB 3.1 पोर्ट है जिनमें एक Type-C और दूसरा Type-A का है। साथ ही 8 USB 3.1 हैं। वीडियो कार्ड के लिए इसमें 3 M.2 स्लॉट और 4 PCIe x16 स्लॉट्स हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें