Xiaomi Redmi 5 की सेल आज लेकिन कुछ स्पेशल लोग ही खरीद पाएंगे

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 30 Mar 2018 11:16 AM IST
Xiaomi Redmi 5 Goes to sale in India today Via Amazon and mi.com
xiaomi redmi 5

    Xiaomi का के बजट स्मार्टफोन  रेडमी 5 की आज यानी 30 मार्च को एक बार फिर सेल है। फोन की बिक्री अमेजॉन इंडिया और एमआई डॉट कॉम से आज दोपहर 12 बजे से होगी। इस फोन के साथ जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है। फोन के खासियतों की बात करें तो इसमें फ्रंट कैमरे के साथ फ्लैश लाइट, ब्यूटी मोड और फेस रिकॉग्निशन दिया गया है। बता दें कि इस फोन को कई लोग नहीं खरीद पाएंगे, क्योंकि कंपनी इस फोन के साथ कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन नहीं दे रही है। ऐसे में आपको पहले ही पेमेंट करना होगा।

    शाओमी रेडमी 5 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Redmi 5a
    Redmi 5a

    इस फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.7 इंच की एचडी+ डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा यह फोन 2GB/16GB, 3GB/32GB और 4GB/64GB के स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा जिनकी कीमत क्रमशः 7,999 रुपये, 8,999 रुपये और 10,999 रुपये है।

    इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन ऑक्टाकोर 450 प्रोसेसर, 3300 एमएएच की बैटरी और कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फ्रंट कैमरे के साथ ब्यूटी मोड और फेस डिटेक्शन फीचर भी दिया गया है।

    और पढ़ें...