ओप्पो ने भारत में लॉन्च किया बजट फोन Oppo A83 Pro, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन ओप्पो A83 Pro लॉन्च किया है। बता दें कि यह फोन इसी साल जनवरी में लॉन्च हुए Oppo A83 का अपग्रेडेड वर्जन है जिसकी कीमत 13,990 रुपये है। ओप्पो ए83 प्रो देखने में शाओमी के रेडमी नोट 5 प्रो की तरह ही है। तो आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और खासियत
Oppo A83 Pro की कीमत और स्पेसिफिकेशन

ओप्पो ए83 प्रो में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड नूगट 7.1, 5.7 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। वहीं इस फोन में मीडियाटेक का 2.5GHz स्पीड वाला MT6737T प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें एलईडी फ्लैश लाइट के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi, ब्लूटूथ v4.2, GPS/A-GPS, माइक्रो-USB पोर्ट, 3.5mm का हेडफोन जैक, फेश रिकॉग्निशन और 3180mAh की बैटरी है। इसकी कीमत 15,990 रुपये हो सकती है। इसका खुलासा अभी कंपनी ने नहीं किया है।