फुल पैसा वसूल फोन शाओमी रेडमी 4ए की दूसरी सेल आज

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 30 Mar 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
xiaomi redmi 4a to go on sale today on amazon india
रेडमी 4ए

    शाओमी का रिकार्डतोड़ बिक्री होने वाला फोन रेडमी 4ए आज एक बार फिर से सेल में बिकेगा। फोन की बिक्री दोपहर 12 बजे से अमेजॉन और mi.com पर होगी। हालांकि फिलहाल डार्क ग्रे और गोल्ड वेरियंट की ही बिक्री हो रही है, जबकि रोज़ गोल्ड वेरियंट की बिक्री 6 अप्रैल से होगी।

    पहली सेल में 1 सेकेंड बिके थे 1,500 फोन

    शाओमी रेडमी 4ए
    शाओमी रेडमी 4ए

    बता दें कि 22 मार्च को हुई पहली सेल में शाओमी रेडमी 4ए के 2.50 यूनिट सिर्फ 4 मिनट में बिके थे। कंपनी के दावे के मुताबिक हर एक सेकेंड में शाओमी रेडमी 4ए के 1,500 यूनिट बिके थे। इसकी जानकारी खुद शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरकेटर मुन कुमार जैन ने ट्वीट करके दी थी। वहीं रेडमी 4ए के साथ आइडिया की ओर से 1 जीबी डाटा भी दिया जा रहा है। आइडिया के 343 रुपये के रिचार्ज पर 1 जीबी डाटा और 300 मिनट प्रतिदिन की लिमिट के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग 28 दिनों तक मिलेगी। यह ऑफर 30 मार्च 2017 से 30 जून 2017 तक है।

    विज्ञापन

    कम दाम से रेडमी 4ए से बेहतर फोन नहीं

    शाओमी रेडमी 4ए
    शाओमी रेडमी 4ए

    कम दाम में रेडमी 4ए से बढ़िया इस समय भारतीय बाजार में को दूसरा फोन है ही नहीं। फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो शाओमी रेडमी 4ए इसमें पॉलीकार्बोनेट बॉडी, हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट, ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो, 720x1280 पिक्सल का 5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले, 1.4GHz का क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन प्रोससेर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू, 16 जीबी स्टोरेज और 2 जीबी रैम दिया गया है। स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। रेडमी 4ए में 13 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला रियर और इतने ही अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 4G, वाई-फाई 802.11 b/g/n, जीपीएसGPS/A-GPS, ब्लूटूथ v4.1 और बैटरी 3120mAh की है। फोन की कीमत 5,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें