माइक्रोमैक्स Dual5 लॉन्च, ये है देश का सबसे सुरक्षित फोन

माइक्रोमैक्स का डुअल5 स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। Dual5 को लेकर कंपनी का दावा है कि यह देश का सबसे सुरक्षित मोबाइल फोन है। इसमें मिलिट्री लेवल की सिक्योरिटी दी गई है। Dual5 में 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए गए हैं।
EAL5 लेवल सिक्योरिटी फीचर

माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा ने फोन की लॉन्चिंग के दौरान बताया कि फोन में मिलिट्री लेवल की EL5 सिक्योरिटी है। साथ ही यदि फोन से सिम कार्ड निकालने पर फोन पासवर्ड मांगेगा और कुछ ही पल में लॉक हो जाएगा। इसके अलावा 1 साल की रिप्लेसेमंट वारंटी भी फोन के साथ मिलेगा। फोन की बिक्री 10 अप्रैल से कंपनी की वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर पर होगी।
स्पेसिफिकेशन और कीमत

इसमें 5.5 इंच की फुल एचडी अमोल्ड डिस्प्ले, 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल का सोनी के 2 रियर कैमरे हैं जो 4K और 3डी वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। सेल्फी कैमरा भी 13 मेगापिक्सल का है। स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, फोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर, 3,200 एमएएच की क्विक चार्जिंग सपोर्ट बैटरी है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि 10 मिनट की चार्जिंग में 4 घंटे तक का बैकअप मिलेगा। फोन की कीमत 24,999 रुपये है। फोन में 2 प्राइवेट और पब्लिक दो प्राफाइल सेटअप दिए गए हैं। फोन में एंड्रॉयड नूगट 7.0 है।