सैमसंग गैलेक्सी एस8 की बिक्री इंडिया की इस वेबसाइट पर शुरू, जानें कीमत

amarujala.com Written By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 30 Mar 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
samsung galaxy s8 available on ebay
samsung

    सैमसंग गैलेक्सी एस8 अभी-अभी न्यूयॉर्क में एक इवेंट में लॉन्च हुआ और इसके साथ ही ईबे पर फोन बिकने लगा है। फोन की कीमत बेबसाइट पर 90 हजार रुपये दिखाई जा रही है। वेबसाइट पर यह भी बताया जा रहा है कि फिलहाल 10 फोन बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। वैसे फोन को आप खरीद तो अभी सकते हैं लेकिन इसकी डिलीवरी 28 अप्रैल 2017 से 03 मई 2017 के बीच होगी।

    ebay पर बिक रहा है सैमसंग गैलेक्सी एस8

    सैमसंग गैलेक्सी एस8
    सैमसंग गैलेक्सी एस8

    बता दें कि सैमसंग ने अभी थोड़ी देर पहले ही अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ को लॉन्च किया है ग्लोबली बिक्री 21 अप्रैल से शुरू होगी। फोन बाजार में मिडनाइट ब्लैक, ऑर्चिड ग्रे, आर्कटिक सिल्वर, कोरल ब्लू और मैपल गोल्ड कलर में उपलब्ध होंगे।

    विज्ञापन

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 5.8 इंच की क्वॉडएचडी 1440x2960 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 12 मेगापिक्सल के 'डुअल पिक्सल' रियर कैमरे और सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। प्रोसेसर क्वॉलकॉम का लेटेस्ट वर्जन स्नैपड्रैगन 835, रैम 4 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज है। फोन में 3000 एमएएच की क्विक चार्जिंग सपोर्ट बैटरी है। फोन की कीमत $720 डॉलर यानी करीब 46,713 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें