शाओमी रेडमी 4 खरीदने का है आज शानदार मौका, कीमत 6,999 रुपये से शुरू

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 26 Sep 2017 10:52 AM IST
Xiaomi Redmi 4 goes to sale via amazon and
Xiaomi Redmi 4A

    शाओमी रेडमी 4 आज एक बार फिर से सेल के लिए है। फोन की फ्लैश सेल आझ दोहपर 12 बजे से अमेजॉन पर होगी। बता दें कि इस फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट बिना फ्लैश सेल का भी मिलता है। रेडमी 4 के नाम एक महीने में 10 लाख यूनिट्स बिकने का रिकॉर्ड है।

    शाओमी रेडमी 4 की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    Redmi 4
    Redmi 4

    इस फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट, 5 इंच की एचडी डिस्प्ले, डुअल हाइब्रिड सिम सेटअप, 13 मेगापिक्सल का रियर, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4100 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।

    रेडमी 4, 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज/ 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरज/ 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में उपलब्ध है। इस फोन की कीमत 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज 6,999 रुपये, 3जीबी रैम/32 जीबी स्टोरज 8,999 रुपये और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये है।

    शाओमी रेडमी 4 के साथ मिलने वाले ऑफर्स

    Redmi 4
    Redmi 4

    फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तों जियो प्राइम यूजर्स को 30 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा। इसके अलावा हंगामा की ओर से हंगामा म्यूजिक का 12 महीनों का फ्री सब्सक्रिप्शन और हंगामा प्ले का 3 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें