LG के इस फोन में है iPhone X जैसे फीचर्स, कीमत 18 हजार से भी कम

भारत में पिछले हफ्ते इलेक्ट्रॉनिक कंपनी एलजी ने नया स्मार्टफोन Q6+ लॉन्च किया है। फोन की कीमत 17,990 रुपए है। यह कंपनी के LG Q6 का ही अपग्रेडेड वर्जन है। फोन में 18:9 वाली फुल विजन डिस्प्ले दी गई है। फोन को अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। यह दो कलर- एस्ट्रो ब्लैक और आईस प्लेटीनम में आता है। फोन के साथ कंपनी 1 टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी भी दे रही है, हालांकि इसका फायदा 6 महीने के भीतर ही लिया जा सकता है।
पढ़ें: BSNL ने पेश किया दशहरा विजय ऑफर, रिचार्ज पर मिलेगा 50 % का कैशबैक
एप्पल के सबसे महंगे iPhone X स्मार्टफोन की तरह इस फोन में भी फेशियल डिटेक्शन (जिसके जरिए फोन को अनलॉक किया जा सकता है), एज-टू-एज डिस्प्ले जैसे फीचर दिए गए हैं। फीचर्स की तुलना में यह आईफोन 10 से काफी समानताएं रखता है।
क्या हैं फोन के फीचर्स

इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड नूगट 7.1.1 (अपडेट के बाद) 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजोल्यूशन 2160x1080 पिक्सल है। फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4GB रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है जिसे 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरे के लिहाज से फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 6 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, Bluetooth v4.2, NFC और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन में 3000mAh की बैटरी है। फोन की कीमत 17,990 रुपये है।
बता दें कि आईफोन X 64जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वाले दो वैरिएंट में आता है। 64 जीबी वैरिएंट की कीमत 89,000 रुपये और 256 जीबी 1,02,200 रुपये है। इसमें 5.8 इंच की डिस्प्ले, 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा, 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।