Xiaomi Pad 6 vs Realme Pad X: कौन है 25,000 रुपये की रेंज में बेस्ट एंड्रॉयड टैबलेट

शाओमी ने अपने नए टैबलेट Xiaomi Pad 6 को भारत में लॉन्च कर दिया है जिसका मुकाबला Realme Pad X के साथ है। Xiaomi Pad 6 के साथ 11 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इस टैब में स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर है। टैब को एंड्रॉयड 13 आधारित MIUI 14 के साथ पेश किया गया है। रियलमी के इस टैब में भी 11 इंच की डिस्प्ले दी गई है। आइए जानते हैं कि इन दोनों में बेस्ट टैबलेट कौन सा है?

Xiaomi Pad 6 vs Realme Pad X: कीमत
Xiaomi Pad 6 के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 26,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपये रखी गई है। Xiaomi Pad 6 को ग्रेफाइड ग्रे और मिस्ट ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है। ICICI बैंक के कार्ड के साथ खरीदारी करने पर टैब के दोनों वेरियंट की कीमतें क्रमशः 23,999 रुपये और 25,999 रुपये हो जाएंगी। टैब की बिक्री 21 जून से अमेजन, कंपनी की साइट और रिटेल स्टोर से होगी। Xiaomi Pad 6 के कीबोर्ड की कीमत 4,999 रुपये, कवर की कीमत 1,499 रुपये और स्मार्ट पेन की कीमत 5,999 रुपये रखी गई है।Realme Pad X की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। यह कीमत 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और Wi-Fi मॉडल की है। वहीं 5G सपोर्ट वाले मॉडल की कीमत 25,999 रुपये रखी गई है। टैब के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 27,999 रुपये है। टैब को ग्लेशियर ब्लू और ग्लोइंग ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा।

Xiaomi Pad 6 vs Realme Pad X: स्पेसिफिकेशन
Xiaomi Pad 6 में एंड्रॉयड 13 के साथ MIUI 14 मिलेगा। इसमें 11 इंच की 2.8K IPS LCD स्क्रीन है जिसकी ब्राइटनेस 550 निट्स है। Xiaomi Pad 6 के साथ डॉल्बी विजन का सपोर्ट है और रिफ्रेश रेट 144Hz है। डिस्प्ले को 30Hz, 48Hz, 50Hz, 60Hz, 90Hz, 120Hz और 144Hz रिफ्रेश रेट पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। Xiaomi के इस टैब में स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी।Realme Pad X में एंड्रॉयड 12 के साथ Realme UI 3.0 दिया गया है। इसमें 11 इंच की WUXGA+ डिस्प्ले है और इसका रिजॉल्यूशन 1200x2000 पिक्सल है। टैबलेट के साथ स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। इस टैब में 5 जीबी तक वर्चुअल रैम भी है यानी जरूरत पड़ने पर टैब की स्टोरेज का इस्तेमाल रैम के तौर पर किया जा सकता है।
- फास्ट पेयरिंग और 30 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ Redmi Buds 4 Active भारत में लॉन्च
- बार-बार UPI पेमेंट फेल होने से हैं परेशान? ये टिप्स आएंगे बहुत काम
- 11 इंच स्क्रीन और स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ Xiaomi Pad 6 भारत में लॉन्च, दो दिन तक चलेगी बैटरी
- boAt ने लॉन्च किया डॉल्बी ऑडियो वाला दुनिया का पहला नेकबैंड, 30 घंटे तक चलेगी बैटरी