Xiaomi Pad 6 vs OnePlus Pad: कौन-सा टैबलेट आपको खरीदना चाहिए?

महामारी के बाद से ही एंड्रॉयड टैबलेट की मांग बाजार में बढ़ गई है। ऐसे में टेक कंपनियां भी हर रोज नए-नए टैबलेट लॉन्च कर रही हैं। पहले टैबलेट मार्केट में सैमसंग और एपल का ही दबदबा था लेकिन अब शाओमी, रियलमी और वनप्लस जैसी कंपनियां भी अपने टैबलेट के साथ आ गई हैं। शाओमी ने हाल ही में अपने नए टैबलेट Xiaomi Pad 6 को लॉन्च किया है। Xiaomi Pad 6 और OnePlus Pad को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। आइए जानते हैं कि Xiaomi Pad 6 और OnePlus Pad दोनों में से बेस्ट टैबलेट कौन-सा है?

Xiaomi Pad 6 vs OnePlus Pad: डिस्प्ले
Xiaomi Pad 6 में 11 इंच की 2.8K IPS LCD स्क्रीन है जिसकी ब्राइटनेस 550 निट्स है। Xiaomi Pad 6 के साथ डॉल्बी विजन का सपोर्ट है और रिफ्रेश रेट 144Hz है। डिस्प्ले को 30Hz, 48Hz, 50Hz, 60Hz, 90Hz, 120Hz और 144Hz रिफ्रेश रेट पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।OnePlus Pad में 11.61 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 2800x2000 पिक्स्ल है और पीक ब्राइटनेस 500 निट्स है।
दोनों टैबलेट की डिस्प्ले अच्छी हैं। दोनों के साथ अलग-अलग रिफ्रेश रेट मिलता है।

Xiaomi Pad 6 vs OnePlus Pad: प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज
Xiaomi के इस टैब में स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी। Xiaomi Pad 6 में एंड्रॉयड 13 के साथ MIUI 14 मिलेगा।OnePlus Pad में मीडियाटेक Dimensity 9000 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। OnePlus Pad में एंड्रॉयड 13 मिलता है।
प्रोसेसर की परफॉरमेंस को लेकर भी आपको कोई ज्यादा फर्क महसूस नहीं होगा।
- जिसका डर था वही हुआ: ChatGPT ने लीक किए एक लाख यूजर्स के अकाउंट डीटेल, हैकर्स फोरम पर पहुंचा डाटा
- Airtel ने लॉन्च किया 35 दिनों की वैधता वाला प्लान, कीमत भी है कम, जानें फायदे
- अब घर बैठे ऑनलाइन भी बदल सकते हैं 2000 रुपये के नोट, यह है तरीका
- Instagram: इंस्टाग्राम रील्स को डाउनलोड करना हुआ आसान, कंपनी ने जारी की सुविधा, लेकिन ये पेंच भी जान लीजिए