स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Xiaomi Pad 6 Max, इसमें है 14 इंच की डिस्प्ले
Xiaomi Pad 6 Max में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ कीबोर्ड और स्टाइलश पेन का भी सपोर्ट मिलता है। शाओमी के इस पैड में 8 स्पीकर हैं जिनके साथ डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है।

विस्तार
शाओमी ने चीन में अपने मेगा इवेंट में Xiaomi Pad 6 को लॉन्च कर दिया है। Xiaomi Pad 6 Max के साथ ही Xiaomi Band 8 Pro को भी लॉन्च किया गया है। Xiaomi Pad 6 Max में 14 इंच की डिस्प्ले दी गई है और इसमें स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है।
Xiaomi Pad 6 Max के 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 3,799 चीनी युआन यानी करीब 43,800 रुपये रखी गई है। वहीं 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 3,999 चीनी युआन यानी करीब 46,000 रुपये है और 16 जीबी रैम के साथ 1 टीबी स्टोरेज की कीमत 4,799 युआन यानी करीब 55,000 रुपये है। शाओमी के इस टैब को ब्लैक और सिल्वर कलर में खरीदा जा सकेगा।
Xiaomi Pad 6 Max में 14 इंच की 2.8k रिजॉल्यूशन वाली LCD डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके साथ 6.53mm की स्लिक बॉडी मिलती है। टैब के साथ स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ 16 जीबी तक रैम और 1TB तक की स्टोरेज मिलती है। इसमें एंड्रॉयड 13 आधारित MIUI Pad 14 दिया गया है।
- Samsung यूजर्स की मौज: मिलने वाला है UI 6.0 का अपडेट, नए फीचर्स से लेकर डिजाइन तक जानें सबकुछ
- Google से घर बैठे कमा सकते हैं लाखों, जान लें तरीका
- Burj khalifa: स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तानियों की हुई फजीहत, बुर्ज खलीफा पर नहीं दिखा झंडा, वीडियो वायरल
- Moto e13 का 128GB वेरियंट हुआ लॉन्च, कीमत 10 हजार रु. से भी कम