Moto e13 का 128GB वेरियंट हुआ लॉन्च, कीमत 10 हजार रु. से भी कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 14 Aug 2023 05:15 PM IST
सार

moto e13 को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह देश का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला सबसे सस्ता फोन है। आपको बता दें कि moto e13 को इसी साल फरवरी में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Motorola launches moto e13 with 8GB RAM 128GB Storage in India
moto e13 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Motorola ने अपने बजट फोन moto e13 को अब एक नए वेरियंट में पेश किया है। moto e13 को अब 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में भी खरीदा जा सकता है। moto e13 को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह देश का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला सबसे सस्ता फोन है। आपको बता दें कि moto e13 को इसी साल फरवरी में लॉन्च किया गया था।

    मोटो के इस फोन को ऑरोरा ग्रीन, कॉस्मिक ब्लैक और क्रीमी व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है। फोन तीन स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 2 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 6,999 रुपये, 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 7,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,999 रखी गई है। फोन को फ्लिपकार्ट और जियोमार्ट से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Moto E13 में डुअल नैनोसिम का सपोर्ट और एंड्रॉयड 13 (गो एडिशन) दिया गया है। फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो मिलता है। फोन में ऑक्टा-कोर यूनिसोक T606 प्रोसेसर और माली-G57 MP1 जीपीयू के साथ 4 जीबी तक LPDDR4x रैम और 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें