शाओमी ने Mi TV Stick की लॉन्च, जानें इसकी कीमत और खासियत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 16 Jul 2020 11:39 AM IST
सार

शाओमी की एमआई टीवी स्टिक हुई लॉन्चयूजर्स को मिला गूगल असिस्टेंट का सपोर्टकीमत है 39.99 यूरो (करीब 3,400 रुपये)

विज्ञापन
xiaomi mi tv stick launch know price and specifications in hindi
Mi TV Stick - फोटो : Androidheadline

    विस्तार

    टेक कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने ग्लोबल इकोसिस्टम प्रोडक्ट कार्यक्रम में एमआई टीवी स्टिक को लॉन्च कर दिया है। इस टीवी स्टिक में गूगल असिस्टेंट और क्रोमकास्ट का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स इस टीवी स्टिक को एचडीएमआई पोर्ट के जरिए अपने टीवी में कनेक्ट करके अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स जैसे प्रीमियम एप की वेब सीरीज देख सकते हैं।

    एमआई टीवी स्टिक प्राइस

    शाओमी ने एमआई टीवी स्टिक के 1080पी वेरिएंट की कीमत 39.99 यूरो (करीब 3,400 रुपये) रखी है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक साफ नहीं किया है कि इस टीवी स्टिक को भारत में कब तक पेश किया जाएगा।

    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: Airtel का शानदार ऑफर, आईफोन की खरीदारी करने पर मिलेगा 3,000 रुपये से ज्यादा डिस्काउंट

    एमआई टीवी स्टिक की स्पेसिफिकेशन

    शाओमी के लेटेस्ट एमआई टीवी स्टिक का डिजाइन अमेजन फायर टीवी स्टिक से मिलता-जुलता है। इस टीवी स्टिक में एक जीबी रैम+आठ जीबी स्टोरेज के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाली रिमोट दिया गया है। वहीं, यह स्ट्रीमिंग डिवाइस एंड्रॉयड टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एमआई टीवी स्टिक एचडी रिजॉल्यूशन को करता है सपोर्ट

    शाओमी का लेटेस्ट स्ट्रीमिंग डिवाइस एचडी रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही यूजर्स को इस डिवाइस में नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम प्री-इंस्टॉल मिले हैं। इसके अलावा इस टीवी स्टिक में गूगल क्रोमकास्ट और गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें