Xiaomi स्मार्ट टीवी खरीदने का आज भी शानदार मौका

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 30 Mar 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Mi TV 4, Mi TV 4A goes to sale Today in India Via Flipkart And Mi.Com
MiTV4 and MiTV4A

    Xiaomi ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में पूरी तरह से कब्जा करने के बाद अब कंपनी की नजर स्मार्ट टीवी मार्केट पर भी है। कंपनी ने हाल ही में भारत में तीन स्मार्ट टीवी पेश किए हैं जिनमें Mi TV 4A के 2 मॉडल और Mi TV 4 के एक मॉडल शामिल हैं। इन तीनों मॉडल की आज (30 मार्च, 2018) को एक बार फिर से फ्लैश सेल है। एमआई टीवी 4ए के दोनों वेरियंट सेल में मिलेंगे जिनमें 32 इंच और 43 इंच के टीवी शामिल हैं। इन दोनों टीवी के साथ जियो की ओर से जियो फाई हॉटस्पॉट खरीदने पर 2,200 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है। इसके अलावा Mi TV 4A से पहले भारत में लॉन्च हुए Mi LED Smart TV 4 (55 इंच) की भी आज सेल है। शाओमी के इन स्मार्ट टीवी के तीनों वेरियंट को Flipkart, Mi.com से खरीदा जा सकेगा।

    43 इंच वाले Mi TV 4A की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    श्याओमी MI TV 4
    श्याओमी MI TV 4

    43 इंच वाले Mi TV 4A में फुल एचडी डिस्प्ले, 1GB रैम और 8 जीबी स्टोरेज है। इसमें क्वॉडकोर Amlogic T962 64 बिट प्रोसेसर है और कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 802.11ac (2.4/5 GHz डुअल बैंड Wi-Fi), ब्लूटूथ 4.2, Dolby व DTS ऑडियो है। यह टीवी HDR 10 और HLG को भी सपोर्ट करता है। इसकी कीमत 22,999 रुपये है।

    विज्ञापन

    32 इंच वाले Mi TV 4A की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    32 इंच वाले Xiaomi Mi TV 4A की कीमत 13,999 रुपये है। इसमें भी फुल एचडी डिस्प्ले, क्वॉडकोर Cortex-A53 प्रोसेसर है जिसकी स्पीड 1.5GHz है। इसके अलावा इसमें 1 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज और ग्राफिक्स के लिए माली-450 MP3 GPU दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, USB, 2 HDMI पोर्ट और AV पोर्ट है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Mi TV 4 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    इस एलईडी टीवी में 55 इंच की डिस्प्ले है। टीवी में एल्यूमिनियम का फ्रेम और स्टैंड है और यह 4.9 एमएम अल्ट्रा थीन है। कंपनी के दावे के मुताबिक यह टीवी सैमसंग गैलेक्सी एस 8 से भी पतला और एक सिक्के के मोटाई का है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे पतला टीवी है। इस टीवी में भी फोन जैसा बेजल (किनारा) नहीं होगा। इस टीवी में 4K अल्ट्रा एचडी रिजॉल्यूशन मिलेगा। इसमें एचडीआर सपोर्ट भी मिलेगा। इसमें 2 जीबी रैम, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0 मिलेगा। इस टीवी की कीमत 39,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें