Xiaomi Mi QLED TV 4K First Impression: एक किफायती QLED टीवी

प्रदीप पाण्डेय
Thu, 17 Dec 2020 11:08 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Mi QLED TV 4K First Impression price in India and specifications
Mi QLED TV 4K First Impression - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    शाओमी ने वनप्लस और सैमसंग की टक्कर में अपने नए स्मार्ट टीवी Mi QLED TV 4K को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस टीवी में 55 इंच की QLED अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले है। Mi QLED TV 4K एक एंड्रॉयड टीवी है जिसके साथ शाओमी के पैचवॉल का सपोर्ट मिलता है। साथ ही यह भारत में लॉन्च होना वाला पहला ऐसा स्मार्ट टीवी है जिसमें एंड्रॉयड 10 दिया गया है। भारत में शाओमी के इस पहले QLED 4K टीवी की कीमत 54,999 रुपये रखी गई है। बता दें कि वनप्लस के 55 इंच के QLED 4K टीवी की कीमत 62,900 रुपये है। आइए पहली नजर में देखते हैं कैसा है यह टीवी...

    Mi QLED TV 4K: डिजाइन

    सबसे पहले आपको बता दें कि शाओमी के Mi QLED TV 4K में आपको बहुत ही कम बेजल मिलेगा। सीधे शब्दों में हम इसे बेजललेस कह सकते हैं। टीवी का फ्रेम और स्टैंड एल्यूमीनियम का है। पीछे की बॉडी कार्बन फाइबर की है। राइट साइड में सेंटर में लेजर डायमंड कट के साथ डिजाइन बाय शाओमी लिखा है। पहली नजर में हमें इस टीवी का बिल्ड क्वालिटी अच्छी लग रही है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 96 फीसदी है। इस टीवी का बेजल काफी पतला है, हालांकि वनप्लस की टीवी जितना स्लिम नहीं है।

    विज्ञापन
    Xiaomi Mi QLED TV 4K First Impression: एक किफायती QLED टीवी

    कनेक्टिविटी के लिए इसमें तीन HDMI पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट, ब्लूटूथ 5.0 और 3.5एमएम का हेडफोन जैक दिया गया है, हालांकि शाओमी ने इस टीवी में USB 3.0 नहीं दिया है। इसमें ऑटो लैटेसी मोड (ALLM) भी है। टीवी के साथ वॉल माउंट आपको नहीं मिलेगा, हालांकि मेटल का स्टैंड जरूर मिल रहा है जिसके साथ आप टीवी को किसी टेबल पर रख सकते हैं। टीवी का कुल वजन 14.2 किलोग्राम है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Mi QLED TV 4K: डिस्प्ले

    Mi QLED 4K TV
    Mi QLED 4K TV - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Mi QLED TV 4K में 55 इंच की अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 3840x2160 पिक्सल है। इस टीवी में HDR के कई फॉर्मेट जैसे HLG, HDR10, HDR10+ और डॉल्बी विजन का सपोर्ट दिया गया है। इस टीवी की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है। इसके अलावा आपको मूवी, स्टैंडर्ड जैसे कई पिक्चर मोड भी मिलते हैं।

    Xiaomi Mi QLED TV 4K First Impression: एक किफायती QLED टीवी

    ब्राइटनेस लेवल अच्छा है, लेकिन यदि कमरे का दरवाजा खुला है या कोई लाइट है तो वह रिफ्लेक्ट करती है। टीवी में MEMC चिप है जो कि एक्सन सीन या गेमिंग में पिक्चर क्वालिटी को ब्लर नहीं होने देता है। टीवी की पिक्चर क्वालिटी और कलर्स को आप अपनी जरूरत के हिसाब से बदल भी सकते हैं।

    Xiaomi Mi QLED TV 4K First Impression: एक किफायती QLED टीवी

    Mi QLED TV 4K: सॉफ्टवेयर, स्पीकर और रिमोट

    Mi QLED TV 4K First Impression
    Mi QLED TV 4K First Impression - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    इस टीवी में एंड्रॉयड 10 दिया गया है। ऐसे में यह भारत में मौजूद एंड्रॉयड 10 के साथ पहला टीवी बन गया है। टीवी में इनबिल्ट क्रोमकास्ट भी दिया गया है। Mi QLED TV 4K में मीडियाटेक का MT9611 क्वॉडकोर प्रोसेसर है। इसके साथ Mali G52 का भी सपोर्ट है।

    Xiaomi Mi QLED TV 4K First Impression: एक किफायती QLED टीवी

    इसके अलावा इसमें 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है। वैसे तो इसमें रैम 2 जीबी ही है लेकिन फास्ट नेविगेशन होता है। एक से दूसरे एप में स्विच करना मुश्किल भरा काम नहीं है।

    Xiaomi Mi QLED TV 4K First Impression: एक किफायती QLED टीवी

    आप गूगल प्ले-स्टोर से मनचाहे एप को डाउनलोड कर सकते हैं। इस टीवी में 30 वॉट का स्पीकर है जिसमें छह स्पीकर हैं और दो ट्वीटर्स हैं। स्पीकर की आवाज परफेक्ट है। इसके साथ डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस एचडी का भी सपोर्ट है।

    Xiaomi Mi QLED TV 4K First Impression: एक किफायती QLED टीवी

    शाओमी के अन्य टीवी की तरह इसमें भी PatchWall लॉन्च दिया गया है जिसका मौजूदा वर्जन PatchWall 3.5 है। रिमोट में नेटफ्लिक्स, गूगल असिस्टेंट और अमेजन प्राइम वीडियो के लिए अलग से बटन दिए गए हैं। रिमोट में वॉयस कंट्रोल भी है। इस टीवी के फुल रिव्यू के साथ हम जल्द ही आपसे मिलेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें