Skullcandy Spoke Review: क्या परफेक्ट च्वाइस बन पाएगा बटन कंट्रोल वाला यह ईयरबड्स?

प्रदीप पाण्डेय
Thu, 26 Nov 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
Skullcandy Spoke Review in India price specification and more
Skullcandy Spoke Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    प्रमुख ऑडियो एसेसरीज निर्माता कंपनी Skullcandy ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना नया ईयरबड्स Skullcandy Spoke लॉन्च किया है। इस ईयरबड्स को वाटर और डस्टप्रूफ के लिए IPX4 सर्टिफिकेशन मिला है। Skullcandy Spoke की बैटरी को लेकर कंपनी ने 14 घंटे के बैकअप का दावा किया है। Skullcandy Spoke के दोनों बड्स में फिजिकल बटन दिए गए हैं, यानी इनमें टच का सपोर्ट नहीं है। Skullcandy Spoke की कीमत 7,999 रुपये है, हालांकि इसकी बिक्री फिलहाल कंपनी की वेबसाइट से महज 2,999 रुपये में हो रही है। तो आइए रिव्यू में जानते हैं Skullcandy Spoke खरीदने लायक है या नहीं...

    Skullcandy Spoke Review
    Skullcandy Spoke Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Skullcandy Spoke Review: स्पेसिफिकेशन

    इस बड्स को सिर्फ ब्लैक कलर वेरियंट में ही खरीदा जा सकता है। चार्जिंग केस के साथ बड्स की बैटरी लाइफ 14 घंटे है, जबकि प्रत्येक बड्स का बैटरी बैकअप को लेकर चार घंटे का दावा है। बड्ल में प्रेस कंट्रोल है यानी बटन का इस्तेमाल वॉल्यूम, वॉयस असिस्टेंट, म्यूजिक कंट्रोल और इक्वलाइजर के लिए किया जा सकता है। यह बड्स न्वाइज आइसोलेटिंग फिट के साथ आता है जिसे लेकर कंपनी ने शानदार ऑडिओ का दावा किया है। Skullcandy Spoke के साथ दो साल की वारंटी मिल रही है। Skullcandy Spoke में ब्लूटूथ v5 और 8mm का ड्राइवर है। बड्स की फ्रीक्वेंसी 20Hz तक है। बड्स का वजन 57 ग्राम है।

    Skullcandy Spoke Review
    Skullcandy Spoke Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Skullcandy Spoke Review: डिजाइन

    डिजाइन की बात करें तो पहली बात यह है कि इसमें टच का सपोर्ट नहीं है, जबकि मार्केट में मौजूद लगभग सभी ईयरबड्स टच कंट्रोल के साथ आ रहे हैं। कानों में बड्स की फिटिंग बेहतरीन है और तेजी से टहलने पर भी बड्स कान से गिरते नहीं हैं। दोनों बड्स में एक-एक एलईडी लाइट्स हैं जो कि पेयरिंग और इस्तेमाल के दौरान जलती हैं। लाइट जलने का मतलब कनेक्शन से भी है। यानी जब दोनों बड्स कनेक्टेड रहते हैं तो लाइट जलती है। चार्जिंग केस में भी तीन लाइट्स हैं जो कि बैटरी लेवल के बारे में जानकारी देती हैं। बड्स और केस दोनों प्लास्टिक के हैं और मजबूत हैं। बिल्ड क्वालिटी अच्छी है। एक-दो बार गिर जाने से बड्स में स्क्रैच नहीं आते हैं। तो कुल मिलाकर हमें डिजाइन पसंद आई।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें